फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर बादशाह ने पहनी इतनी महंगी शर्ट, कीमत कर देगी हैरान

Wed, 08 Apr 2020 04:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
singer badshah wore red shirt price 55000
- फोटो : सोशल मीडिया

गायक और रैपर बादशाह के गानों के साथ ही लोग उनके स्टाइल सेंस के भी फैन हैं। बादशाह अपने रैप की तरह ही कपड़ों के मामले में भी काफी चूजी हैं और अक्सर ही भड़कीले और स्टाइलिश ड्रेस में नजर आते हैं। फिर वो चाहे उनके शूज हो या फिर एक्सेसरीज हर चीज उनकी काफी कीमती नजर आती हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले ही उनका गाना गेंदा फूल रिलीज हुआ है। इस गाने को बादशाह ने जैकलीन फर्नाडिंज के साथ बनाया है। हर गाने की तरह ये गाना भी काफी बड़ा हिट साबित हुआ है। फिलहाल हमें उनकी वॉर्डरोब की एक शर्ट की कीमत पता चली है। जिसे सुन आपको भी जरूर हैरानी होगी।



 
singer badshah wore red shirt price 55000

बादशाह के स्टाइलिश और महंगे ड्रेस कलेक्शन अक्सर ही लोगों की निगाह में रहते हैं। जिसमें वर्साचे की शर्ट से लेकर बैलेंसियागा की जैकेट शामिल है। हालांकि बादशाह को गुची और प्राडा के कपड़ों को पहनना भी पसंद है। लेकिन उनकी पहली पसंद बैलेंसियागा ही रहती है। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक तस्वीर में बादशाह ने इस कंपनी की लाल रंग की शर्ट पहन रखी है।

View this post on Instagram

The best fighter is never angry - Lao Tzu

A post shared by BADSHAH (@badboyshah) on




 
singer badshah wore red shirt price 55000
- फोटो : instagram

चटकीले लाल रंग की इस शर्ट के साथ काले रंग की डेनिम जींस जो केल्विन क्लेन ब्रांड की है और सफेद रंग के स्नीकर जो स्ट्राइक ब्रांड के हैं, के साथ बादशाह ने इसे टीमअप किया था। हालांकि हमारी निगाह इस शर्ट की कीमत पर गई। दरअसल, एक वेबसाइट के मुताबिक इस शर्ट की कीमत है करीब 55,000 रुपये। जिसे सुन हर कोई हैरान है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
singer badshah wore red shirt price 55000

बता दें कि पिछले दिनों रिलीज बादशाह के गाने गेंदा फूल पर उस गाने के लेखक ने क्रेडिट न देने का आरोप लगाया था। जिसकी खबर मिलने के बाद बादशाह इस बात की सफाई देने के साथ ही उस लेखक की आर्थिक मदद भी की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed