Sonakshi Sinha Festive Look: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से एथनिक लुक में सुंदर तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख उनके फैंस सोनाक्षी की शादी की फिर एक बार बातें करने लगे हैं। दरअसल, बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी अक्सर फैंस के लिए अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सोनाक्षी अपने नए एथनिक लुक को इंस्टाग्राम पोस्ट करके एक बार फिर चर्चा में हैं। सोनाक्षी का यह लुक त्योहारों के लिए तो खूबसूरत है ही, साथ ही नई दुल्हनों को भी पसंद आएगा। पारंपरिक कपड़ों के साथ हैवी मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी को सोनाक्षी ने नजाकत और खूबसूरती के साथ कैरी किया है। अगली स्लाइड्स में देखिए सोनाक्षी का लेटेस्ट ब्राइडल लुक ।
Sonakshi Sinha: हाथों में मेहंदी, गोटेदार दुपट्टे का घूंघट लिए सोनाक्षी सिन्हा आईं नजर, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी का एथनिक लुक
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए ब्राइडल फोटोशूट कराया है। अभिनेत्री ने ट्रेडिशनल लुक से खुद को स्टाइल किया है। सोनाक्षी की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। सोनाक्षी ने अपने ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक से साबित कर दिया कि भारतीय पारंपरिक परिधानों को यह बोल्ड और बिंदास लड़की बखूबी कैरी कर सकती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की एथनिक आउटफिट
तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेत्री सोनाक्षी ने अपने लुक से फिल्म उमराव जान की रेखा के स्टाइल को फोटो शूट में उतारा है। सोनाक्षी ने सफेद मलमल अंगरखा और कढ़ाईदार दुपट्टा सिर से ओढ़ रखा है।
सोनाक्षी के आउटफिट पर नजर डालें तो उन्होंने लंबा कुर्ता पहन है, जिसमें फुल स्लीव्स दी गई हैं। कुर्ते के साथ उन्होंने शरारा को टीमअप किया है। सोनाक्षी के आउटफिट और दुपट्टे में गोल्डन सितारे व बार्डर पर सुनहरी लेस लगी हुई है। सिर पर पल्लू लिए सोनाक्षी बहुत सुंदर दिख रही हैं।
सोनाक्षी का ब्राइडल स्टाइल
अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने माथे पर मांग टीका, आंखों में गहरा काजल लगाया है। डार्क आई मेकअप के अलावा अपने लुक को न्यूड मेकअप से पूरा किया है। हाथों में मेहंदी की गोल डिजाइन और हल्की कुंदन ज्वेलरी पहन रखी हैं।