सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दमदार 'ट्रेडिशनल' अवतार में नजर आईं सोनम कपूर, साड़ी और लहंगे में लूट रहीं महफिल

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 10 Sep 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor new saree look for the zoya factor promotion is stunning

बॉलीवुड स्टाइल आइकॉन कही जाने वाली सोनम कपूर आहूजा का फैशन स्टेटमेंट शानदार है। कौन से सीजन में कैसा स्टाइल कैरी करना है ये सोनम सीखना चाहिए।हालांकि, वो खुद कहती हैं उनकी स्टाइलिंग के पीछे बहन रिया का हाथ है। फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में व्यस्त सोनम आए अलग लुक में फोटोशूट करा रही हैं। खास बात ये है कि, उनके अधिकतर लुक इतने आकर्षक हैं जिन्हे नजरअंदाज करना मुश्किल है। हाल ही में आए सोनम के दो 'ट्रेडिशनल लुक' बेहद उम्दा हैं। 

Trending Videos
sonam kapoor new saree look for the zoya factor promotion is stunning

सोनम का 'ऑल टैन ब्राउन लुक' भले ही ट्रेडिशनल हो लेकिन काफी आकर्षक और अलग है। टैन ब्राउन प्लेन साड़ी पर पतला गोल्डन बॉर्डर का रंग और पैटर्न दोनों शानदार है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और लॉन्ग ट्रांसपेरेंट श्रग इस लुक को सामान्य लुक से अलग बना रहा है। सोनम ने इस लुक के साथ मिनिमल गोल्डन ज्वेलरी मैच की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor new saree look for the zoya factor promotion is stunning

लुक के साथ किया गया kohl आई मेकअप काफी आकर्षक है। इस लुक में सबसे हटके जो चीज है वो है सोनम का स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल। सामने से बालों को पार्ट किया गया है और बन भी सामान्य तरीके से बनाया गया है लेकिन इसपर की गई स्ट्रिंग स्टाइलिंग काफी अलग है। सोनम के इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। साड़ी अनविला ब्रांड की है, मेकअप आरती नायर ने किया है और हेयरस्टाइल आपला खिमानी ने की है। 

sonam kapoor new saree look for the zoya factor promotion is stunning

सोनम ने इस ट्रेडिशनल अवतार में लहंगा पहना है। Rouge लहंगे पर प्रिंट वर्क किया गया है। इस लहंगे की खासियत उसका ब्लाउज है। लोअर बैकलेस डिजाईन का मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा आप किसी फ्रेंड की शादी या दिवाली फंक्शन में पहन सकती हैं। सोनम के किसी भी लुक में उनकी ज्वेलरी काफी आकर्षक और नए डिजाईन की होती है। इस लुक के साथ लाइट लेयर्ड नेकलेस और ईयररिंग मैच की है। 

विज्ञापन
sonam kapoor new saree look for the zoya factor promotion is stunning

सोनम के इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। लहंगा वेदिका एम नाम के ब्रांड का है, मेकअप आरती नायर ने किया है और हेयरस्टाइल आपला खिमानी ने की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed