{"_id":"5cda98edbdec22074d53b96b","slug":"sonam-kapoor-nutritionist-reveals-her-preparation-for-cannes-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक महीने से Cannes के लिए तैयारियां कर रहीं सोनम कपूर, ट्रेनर ने किए कई खुलासे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
एक महीने से Cannes के लिए तैयारियां कर रहीं सोनम कपूर, ट्रेनर ने किए कई खुलासे
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 14 May 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में 8 बार नजर आ चुकी हैं। 14 से 25 मई के बीच फ्रांस में होने वाले इस फेस्टिवल में इस बार भी रेड कारपेट पर सोनम कपूर अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। हर बार की तरह इस बार भी सोनम के फैंस को उनके रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार है। सोनम भी कान में परफेक्ट लुक के लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं।
2 of 5
sonam kapoor
सोनम की न्यूट्रिशियन और पिलाटे ट्रेनर राधिका कार्ले के हवाले से कहा गया है कि कान में परफार्म करने के लिए सोनम काफी पहले से वर्कआउट कर रही हैं। इतना ही नहीं इसके लिए उनकी डाइट में भी काफी बदलाव किए गए हैं।
3 of 5
sonam kapoor
राधिका पिछले आठ साल से सोनम को ट्रेन कर रही हैं। राधिका ने बताया है कि- रेेड कारपेट पर हाई स्लिट गाउन से लेकर बैकलेट आउटफिट पहने जाते हैं। इसके खातिर सोनम को सुबह और शाम के समय वर्कआउट कराया जा रहा है। राधिका सोनम को पिलाटे और कार्डियो करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
राधिका ने बताया सुबह सोनम कॉम्बो ट्रेनिंग के साथ कुछ पिलाटे करती हैं और शाम को वेट ट्रेनिंग और कार्डियो। इसके लिए सोनम के डाइट में भी खास बदलाव किए गए हैं। उनकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों को शामिल किया गया है, जिसमें पानी और नारियल पानी के साथ प्रोटीन लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
सोनम की स्किन का खास ख्याल रखते हुए उनके तीन टाइम के खाने के लिए हल्का शाकाहारी प्लान बनाया है। ब्रेकफास्ट में एवोकाडो, बेरी और पनीर के साथ ग्लूटेन फ्री टोस्ट और लंच और डिनर में घर का खाना जिसमें दाल, चावल और सब्जी शामिल होते हैं। सोनम मिठे की बहुत शौकीन हैं। इसलिए उन्हें कीटो चॉकलेट पर स्विच कर दिया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।