फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Look: हर आउटफिट को बनाएं खास, 15 अगस्त पर ट्राई करें ये तिरंगा एक्सेसरीज

Mon, 11 Aug 2025 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

Independence Day Look: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ नया और देशभक्ति से भरपूर लुक चाहती हैं, तो ये एक्सेसरीज आइडियाज आपके पूरे स्टाइल को एक नया ट्विस्ट देंगे।

विज्ञापन
special accessories for independence day look 2025
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक - फोटो : Adobe stock

Independence Day Look: 15 अगस्त सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि गर्व, एकता और परंपरा का उत्सव है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान हर कोई चाहता है कि उसका लुक कुछ अलग और देशभक्ति से भरा हो। एक्सेसरीज आपकी सिंपल ड्रेस को भी एक नया और आकर्षक अंदाज देती हैं। तो अगर 15 अगस्त को खास लुक पाना है तो बस आपको सही एक्सेसरीज का चुनाव करना है।



ये सभी एक्सेसरीज न सिर्फ आपकी देशभक्ति दर्शाती हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगाती हैं। अब चाहे आप पारंपरिक लुक में हों या वेस्टर्न लुक में, इन एक्सेसरीज के साथ आप दिखेंगी सबसे अलग और देशभक्ति से भरी हुई।
 

special accessories for independence day look 2025
तिरंगा थीम ज्वेलरी - फोटो : instagram
तिरंगा थीम ज्वेलरी

आजकल बाजार में आसानी से मिलने वाली तिरंगा थीम ज्वेलरी जैसे ईयररिंग्स, बैंगल्स, रिंग्स या नेकलेस न सिर्फ फैशनेबल हैं, बल्कि आपकी देशभक्ति भी दर्शाती हैं। आप चाहे कुर्ता पहनें या वेस्टर्न आउटफिट, तिरंगे रंगों वाली ज्वेलरी हर लुक में मेल खाती है।

 
special accessories for independence day look 2025
इंडियन फ्लैग स्कार्फ - फोटो : instagram
 इंडियन फ्लैग स्कार्फ  

अगर आप कुछ सिंपल और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो फ्लैग प्रिंट स्कार्फ या स्टोल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप व्हाइट कुर्ते के साथ पेयर कर सकती हैं या किसी भी वेस्टर्न टॉप पर स्टाइल कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
special accessories for independence day look 2025
तिरंगा हेयरबैंड - फोटो : instagram
तिरंगा हेयरबैंड

छोटे बच्चों से लेकर युवतियों तक के लिए तिरंगा हेयरबैंड एक प्यारा और कूल ऑप्शन है। ये न सिर्फ हेयरस्टाइल को कंप्लीट करता है, बल्कि फोटो के लिए भी शानदार लगता है। ये हेयरबैंड आजकल DIY (Do It Yourself) भी बनाए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
special accessories for independence day look 2025
पिन ब्रोच - फोटो : instagram
 पिन ब्रोच

यदि आप ऑफिस में कुछ फॉर्मल पहन रही हैं, तो एक छोटा सा फ्लैग पिन या ब्रोच आपके ब्लेज़र, शर्ट या कुर्ते को बहुत अच्छा लुक दे सकता है। ये सिंपल और सम्मानजनक एक्सेसरी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति पर फबती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed