अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी का लुक और स्टाइल लाजवाब है। बिल्कुल अपनी मां की तरह ईशा को पता होता है कि किस आउटफिट में उनका लुक सबसे ज्याद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेगा। अरमान जैन की शादी में वाइन कलर की साड़ी पहनकर नजर आईं ईशा अंबानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें उनका स्टनिंग लुक हर किसी को भा रहा है।
कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल, ईशा अंबानी ने कराया शानदार फोटोशूट, हर तस्वीर में दिख रहीं खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी की इन तस्वीरों को डिजाइनर आमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें ईशा ने रोज पिंक कलर का वेलवेट का ब्लाउज पहना है। जिसमें पीटर पेन कालर बना हुआ है। साथ ही इस ब्लाउज के ऊपर जरदोजी की कढ़ाई की गई है। ईशा ने इस खूबसूरत ब्लाउज के साथ मिंट ग्रीन कलर का चिकनकारी कढ़ाई वाला दुपट्टा कंधे पर डाला हुआ है। जिसमें वो किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रहीं हैं।
ईशा ने इस खूबसूरत लहंगे चोली के साथ हरे रंग का मैचिंग का चोकर नेकपीस पहन रखा है। साथ में मांगटीका और कानों में झुमका ने उनके लुक को पूरा किया है।
ईशा अंबानी का एक के बाद एक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो दिन पहले ही ईशा का वेस्टर्न लुक भी आमी पटेल ने शेयर किया था। जिसमें वो पीले और मरून रंग के फ्लोरल लांग गाउन में नजर आईं थीं। इस गाउन में रफल स्लीव लगी थी। साथ ही लांग ट्रेल भी इस गाउन में जोड़ी गई थी।