फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : इस तरह से पहनें सूती साड़ियां, दिखेंगी सबसे अलग और खूबसूरत

Fri, 31 Mar 2023 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Mar 2023 01:36 PM IST
सार

आज हम आपको कॉटन की साड़ी ड्रेप करने का आसान तरीका सिखाएंगे। 

विज्ञापन
Style Cotton Saree in Summer and Look Stylish Know Styling Tips in Hindi
Cotton Saree - फोटो : Social Media

Fashion Tips : हर भारतीय महिला के लिए सूती साड़ियों का क्रेज अलग ही होता है। भारत में ज्यादातर महिलाएं गर्मियों के मौसम में सूती साड़ियां पहनती हैं। गर्मियों का मौसम आते ही वो अपनी अलमारी में रखी साड़ियों में बदलाव करती हैं। चाहे कहीं शादी के कार्यक्रम हों या फिर ऑफिस पार्टी, कॉटन की साड़ी आप हर जगह पहन कर खूबसूरत दिख सकती हैं। कॉटन की साड़ी देखने में जितनी एलिगेंट लगती है, उतनी ही कंफर्टेबल भी रहती है।



अगर आप इसे ऑफिस में पहन कर जाती हैं, तो आपका लुक एक दम कॉरपोरेट लगेगा। आप चाहें तो त्योहारों में सूती साड़ी पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। पर, कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आता कि, कॉटन की साड़ी को किस तरह से पहनें, जिससे आपका लुक परफेक्ट दिखे। आपकी इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कॉटन की साड़ी ड्रेप करने का आसान और सही तरीका सिखाएंगे। 

Style Cotton Saree in Summer and Look Stylish Know Styling Tips in Hindi
Saree - फोटो : Social Media

पहला स्टेप

अगर आप पहली बार कॉटन की साड़ी पहन रहीं हैं तो बटर कॉटन फैब्रिक की साड़ी पहनें। इसे कैरी करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता। इसे पहन कर आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा। 

Style Cotton Saree in Summer and Look Stylish Know Styling Tips in Hindi
saree - फोटो : instagram

दूसरा स्टेप

साड़ी पहनने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उस पर अच्छे से प्रेस हो। कॉटन की साड़ी का पूरा लुक उसकी सफाई और की हुई प्रेस पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Style Cotton Saree in Summer and Look Stylish Know Styling Tips in Hindi
saree - फोटो : instagram

तीसरा स्टेप

साड़ी के साथ आप बॉडीशेपर पेटीकोट का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी ड्रेप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये कहीं से मुड़ी ना हो। 

विज्ञापन
Style Cotton Saree in Summer and Look Stylish Know Styling Tips in Hindi
saree - फोटो : instagram

चौथा स्टेप

बेसिक तरह से साड़ी टकइन करने के बाद पहले पल्लु की प्लेट्स बनाएं। अगर आपकी हाइट कम है तो पल्लु की लेंथ को लंबा ही रखें वरना नॉर्मल पल्लु ही बेहतर लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed