Trendy Pakistani Suit: मार्च का महीना मुस्लिम धर्म के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में रमजान का पाक महीना पड़ेगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रमजान के महीने में इफ्तार पार्टियों का काफी चलन है। बहुत से लोग इफ्तार सिर्फ अपने घर वालों के साथ करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इफ्तार के लिए पार्टी का आयोजन करते हैं।
Suit Design For Iftar Party: इफ्तार पार्टी के लिए ट्रेंडी सूट, बाजार में आए नये कलेक्शन पर डालें एक नजर
इफ्तार पार्टी के लिए यदि आप कुछ अलग सूट कैरी करने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसका लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्क सूट
- पाकिस्तानी सिल्क फैब्रिक का पीला सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।
- ऐसा सूट पहनकर आप इफ्तार पार्टी में जा सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें।
- ऐसे रंग के सूट के साथ मेकअप को ग्लॉसी रखें, ताकि आपका सूट और भी ज्यादा हाइलाइट हो।
आईवरी शरारा
- यदि आप इफ्तार पार्टी में शरारा कैरी करना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है।
- इसके साथ कुर्ते को अलग तरह से तैयार कराएं।
- अपने बालों को ऐसे सूट के साथ अलग तरह से स्टाइल करें, ताकि हर कोई बस आपको ही देखता रह जाए।
- कानों में इसके साथ हैवी ईयररिंग्स ही पहनें।
पारंपरिक पाकिस्तानी सूट
- इस तरह का सूट काफी चलन में है। ये ढीला होता है, ऐसे में आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।
- इसके साथ गले में हैवी सा नेकपीस पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा और अच्छा दिखे।
- बालों को आप इस लुक के साथ सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं, उससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा।
गोटा पट्टी वाला सूट
- यदि आप किसी ऐसे सूट की तलाश कर रही हैं, जो सिंपल हो, लेकिन कुछ अलग भी हो तो ये एक बेहतर विकल्प है।
- ऐसे सिंपल से सूट के साथ मैचिंग की गोटापट्टी लगवाएं।
- जैसे कि हानिया के इस स्काई ब्लू रंग के सूट के साथ सिल्वर रंग की गोटा-पट्टी लगी है।