फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारा सुतारिया के वो देसी लुक जिन्हें देख हर लड़की हो जाए फिदा

Mon, 03 May 2021 06:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 03 May 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
tara sutaria five desi outfits that stole fans hearts
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस तारा सुतारिया भले ही दो फिल्म पुरानी हो लेकिन उनका फैशन सेंस लाजवाब है। अक्सर इवेंट से लेकर अवॉर्ड शो में उनका एलिगेंट लुक ही देखने को मिलता है। जिसके साथ वो ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। क्रॉप टॉप और शार्ट्स जैसी बोल्ड ड्रेसेज को बिना किसी झिझक के वो अक्सर ही पहने दिखती हैं। लेकिन बात जब उनके देसी लुक की आती है तो हर किसी की निगाहें उन पर थम जाती हैं। तारा सुतारिया अक्सर ही साड़ी से लेकर लंहेग तक में स्टाइलिश लुक में स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमे उनका लुक लाजवाब लगा है। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही कुछ तारा के देसी लुक। 

tara sutaria five desi outfits that stole fans hearts
tara sutaria - फोटो : instagram

माथे पर बिंदी और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ तारा जहां इस लहंगे में अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करते दिख रही हैं। वहीं उनका ये देसी लुक कमाल का खूबसूरत है। उमंग इवेंट के लिए रेडी तारा के इस लुक को देख हर किसी की नजरे ठहर गई थीं। मिरर वर्क लहंगे के साथ काले ब्लाउज पर भी वर्क था। वहीं दुपट्टे पर लगे मिरर टेसल इसे शानदार लुक दे रहे थे। वहीं तारा ने बिंदी के साथ इस लुक को पूरा देसी अंदाज दिया था। 

tara sutaria five desi outfits that stole fans hearts
tara sutaria - फोटो : instagram

बॉलीवुड में एंट्री के बाद से ही तारा सुतारिया देसी लुक के साथ नजर आ ही जाती हैं। हालांकि देसी लुक में भी ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं। लेकिन इनकी चिकनकारी साड़ी वाले लुक को देख कोई भी लड़की फैन हो सकती है। सफेद रंग की चिकनकारी साड़ी जिस पर गोल्डन वर्क वाला बॉर्डर बना है, शानदार लग रहा है। वहीं बात करें मेकअप की तो खुले लाइट कर्ली हेयर और ईयरिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria five desi outfits that stole fans hearts
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा अक्सर ही बिंदी के साथ देसी लुक को पूरा करती हैं। पर्पल कलर के कुर्ते और हैवी एंब्रायडरी वाले लाल दुपट्टे के साथ लाल रंग की बिंदी लगाए तारा का ये देसी लुक बेहद खूबसूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed