फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: शीशे जड़ी बिकनी पहन तारा सुतारिया पहुंची फिल्म के प्रमोशन में, दिखा अलग अंदाज

Thu, 14 Jul 2022 07:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
tara sutaria glam up with mirror work bikini with shorts for ek villain returns promotion
tara sutaria - फोटो : instagram

तारा सुतारिया इन दिनों स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए उनका अंदाज काफी जुदा दिख रहा है। ग्लैमरस लुक के साथ तारा का बोहो अंदाज देखने को मिल रहा है। जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं अर्जुन कपूर के साथ उनकी दोस्ती को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। 

tara sutaria glam up with mirror work bikini with shorts for ek villain returns promotion
tara sutaria - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर के साथ फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंची तारा सुतारिया का बोहो लुक देखने को मिला। जिसे उन्होने ग्लैमरस बना अपने अंदाज से। डेनिम रिप्ड शार्ट्स के साथ लाल रंग की बिकनी को कैरी किया है। जिसका प्रिंट और मिरर वर्क इसे बोहो लुक दे रहा है। वहीं इस शार्ट्स और बिकिनी को तारा ने लाल रंग के श्रग के साथ कैरी किया है। उस पर प्रिंट बने हैं। 

tara sutaria glam up with mirror work bikini with shorts for ek villain returns promotion
tara sutaria - फोटो : instagram

वहीं इस बोल्ड लुक को तारा ने एंकल लेंथ रस्टिक बूट्स के साथ पेयर किया है। जो इस लुक को और भी ज्यादा खास बना रहे हैं। जबकि लेयर्ड नेकलेस और चंकी आर्म स्टैक जबरदस्त स्टाइलिश दिख रहे हैं। तारा का ये बिकिनी टॉप लेबल वर्ब से लिया गया है। जिस पर मिरर और कलरफुल थ्रेड एंब्रायडरी की गई है। जिसकी कीमत है 14,500 रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria glam up with mirror work bikini with shorts for ek villain returns promotion
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया इन दिनों बोहो लुक को फॉलो करते दिख रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए निकलीं तारा ने ग्रीन कलर के प्रिंटेड को-आर्ड सेट को चुना था। जिसे बोल्ड बना रहा था बिकिनी डिजाइन टॉप। वहीं इस टॉप के साथ स्ट्रेट कट पैंट को पेयर किया गया था। जिसे तारा ने भारी भरकम चंकी ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं हाथों में भी चंकी बैंगल्स पहने थे। वहीं कलर्ड हेयर और ड्यूई बेस मेकअप के साथ नोजरिंग तारा को परफेक्ट बोहो लुक दे रहा था। जिसमे वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed