फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो स्टाइलिश दिखने के लिए इन हेयरस्टाइल को नहीं अपनातीं, बालों के लिए है नुकसानदेह

Fri, 04 Jun 2021 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Jun 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
these hairstyle make hair weak and responsible for hair fall
deepika padukone - फोटो : instagram

बालों का झड़ना लगभग हर इंसान की समस्या होती है। आदमी हो या औरत जरूरत से ज्यादा तनाव और सही खानपान की कमी की वजह से बाल झड़ने की समस्या से ग्रस्त रहते हैं। लेकिन कई बार नौजवान लड़कियों में बिना किसी तनाव या फिर सही खानपान होने के बावजूद बालों के पतला होने और कमजोर होने की समस्या होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग यहीं अनुमान लगाते हैं कि इसका कारण केमिकल वाले प्रोडक्ट या फिर बालों का सही रख-रखाव नही है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई बार बालों की गलत हेयरस्टाइल भी बालों की जड़ों को कमजोर करने का काम करती है। जिसकी वजह से बाल बेवजह टूटने लगते हैं। तो चलिए जानें वौ कौन सी हेयरस्टाइल है जो बालों को पतला और कमजोर करती है। जिसकी वजह से बालों टूटना और झड़ना शुरू हो जाता है। क

these hairstyle make hair weak and responsible for hair fall
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम हेयरस्टाइलिस्ट बताते हैं कि, कोई भी तरीका जिससे आपके बाल खिंचते हैं, वो आपके बालों को बेजान और कमजोर बना सकता है। जो बाल झड़ने की वजह बनता है और बाल पतले हो जाते हैं। कभी भी बालों में टाइट हेयरस्टाइलिंग नहीं करनी चाहिए जितना हो सके बालों को ढीला या खुला छोड़ दें। टाइट हेयरस्टाइलिंग में मुख्यता दो ऐसी स्टाइलिंग हैं जिनसे आपको दूर ही रहना चाहिए। 

these hairstyle make hair weak and responsible for hair fall
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हाई टाइट पोनीटेल 

शैंपू के बाद पहले दिन बाल काफी लहराते हैं और तीसरे दिन अपने आप (ग्रीसी) ऑयली भी हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को पोनी टेल हेयरस्टाइल का सहारा लेना ही पड़ता है। सेलिब्रिटीज की बात करें तो अक्सर कई अभिनेत्रियां इस हेयरस्टाइल में नजर आती हैं, हेयरस्टाइलिस्ट इसे इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये त्वचा को खींचती है जिससे त्वचा टाइट और यंग लगती है। हालांकि हाई टाइट पोनीटेल कभी-कभी बनाई जाए तो ठीक है, लेकिन अक्सर ये हेयरस्टाइल बना बालों को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these hairstyle make hair weak and responsible for hair fall
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेसी बन 

पूरे दिन बाल में बन बनाकर रखना बाल टूटने और अधिक खिंचाव का कारण बन सकता है। जैसे आप बन बनाकर सोने जाती हैं तो जड़ों पर खिंचाव मजबूत हो जाता है, जिससे रात में अधिक बाल टूटते हैं। अधिकांश बाल विशेषज्ञ इसे रोकने के लिए बालों को खुला या ढीला बांधने का सुझाव देते हैं। रेशम के तकिए या रेशम के हेयरबैंड का इस्तेमाल बाल को टूटने से रोक सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed