फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर नहीं खरीद लेते नकली, जानें कैसे करें असली कपड़ों की पहचान

Sat, 29 Feb 2020 11:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 29 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
these helpful tips differentiate fake and original copy of branded clothes

आजकल फैशन के नाम पर लोग ब्रांडेड कपडे पहनने का शौक रखते है। लेकिन कई बार वो इस मामले में धोखा भी खा जाते हैं। महंगे कपड़े, जूते, पर्स को लेकर हर कोई पैसे खर्च करने से पहले नहीं सोचते हैं। पर कई बार जिसे हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वो नकली निकल जाते हैं। हांलाकि ब्रांडेड कपड़ों की अगर खासियत को समझ लिया जाए तो कोई भी आसानी से असली और नकली की पहचान कर लेगा। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से ब्रांडेड कपड़ों की पहचान की जा सकती है।

these helpful tips differentiate fake and original copy of branded clothes
स्टिचिंग

ब्रांडेड कपड़ों की सिलाई पर ध्यान देकर आप पहचान कर सकते हैं कि यह असली है या नकली। ब्रांडेड कपड़ों की सिलाई सीधी, साफ और एक जैसी होती है। सिलाई में इस्तेमाल धागा भी एक जैसा होता है। तस्वीर में दिखाए बटन को ध्यान से देखें। आपको दिखेगा कि बटन के नीचे दिए पेंच में ब्रांड का नाम लिखा है। इसका मतलब है कि यह नार्मल पेंच नहीं है और यह ओरिजनल है।

these helpful tips differentiate fake and original copy of branded clothes
जिप

ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है, जबकि आप देखेंगे कि नकली कपड़ों की जिप अटकेगी और उसकी क्वालिटी लो होगी। जिप से ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these helpful tips differentiate fake and original copy of branded clothes
बटन

ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर ब्रांड का नाम लिखा होता है वहीं कॉपी कपड़ों पर सिंपल बटन होता है। अगली बार शॉपिंग करते हुए बटन पर भी गौर करिएगा।

विज्ञापन
these helpful tips differentiate fake and original copy of branded clothes
लोगो

बहुत बार हम कपड़ों पर बने ब्रांड के लोगो को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं। लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उस प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइल से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed