सारा अली खान हर लुक में खूबसूरत दिखती हैं। एथिनिक वियर हो या जिम वियर, रेड कार्पेट गाउन हो या कैजुअल आउटिंग, हर बार उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। वहीं सारा के सिंपल कुर्तों की तो लड़कियां दिवानी रहती है। लेकिन सारा के इन खूबसूरत एथिनिक लुक में एक चीज जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। सारा अली खान अक्सर ही अपने एथिनिक लुक के साथ चूड़ियां पहने दिखती हैं। हालांकि वो पहली अभिनेत्री नहीं है जो एथिनिक लुक के साथ चूड़ी पहने दिखती हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी साड़ी के साथ मैचिंग की चूड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। सारा का चूड़ी प्रेम आप आगे की तस्वीरों में देख सकते हैं।
हर तस्वीर बताती है सारा अली खान को है चूड़ियों से प्यार, एथिनिक वियर के साथ करती हैं मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस थ्रोबैक तस्वीर में सारा अपने डैड सैफ के साथ ही भाई इब्राहिम और करीना के साथ हैं। इस कंपलीट फैमिली फोटो में सारा ने पीच रंग का खूबसूरत कुर्ता पहन ऱखा है। वहीं इस लुक की खासियत मैचिंग की चूड़ियां है जो सारा ने पहनी हुई है। जिसे देख पता चलता है कि सारा अली खान को चूड़ियां बेहद पसंद हैं।
सारा अली खान एथिनिक वियर के साथ चूड़ियों को मैच करना पसंद करती हैं। सफेद रंग के चिकनकारी कुर्ते के साथ सिल्वर चूड़ी और झुमके में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं इसके साथ माथे पर बिंदी लगाएं सारा ने लुक को कंपलीट किया है।
सारा अली खान के हर लुक को लड़कियां कॉपी करना चाहती हैं। फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में सारा अली खान एक के बाद एक खूबसूरत शरारे में नजर आईं थीं। जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। लेकिन इन लुक्स की खासियत मैचिंग की चूड़ियां थी। सारा इन तस्वीरों में एक हाथ में चूड़ियां पहने मेजर फैशन गोल देती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
केवल कुर्ते ही नहीं सारा साड़ी के साथ भी खूबसूरत चूड़ियों को मैच करने से पीछे नहीं हटती हैं। पार्टी के लिए तैयार सारा ने पीले रंग की बंधेज साड़ी के साथ गोल्डन रंग की चूडि़यां मैच की हैं।