शादी के फंक्शन में दुल्हन अब वहीं पुराने ट्रेडिशनल ड्रेस को पहनना कम पसंद कर रही हैं। वो सगाई से लेकर शादी के रिसेप्शन तक में ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ जाती हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर आउटडोर वेडिंग तक में लड़कियां अब मनपसंद डिजाइनर ड्रेस पहनना चाह रही हैं। लेकिन ज्वैलरी के मामले में ब्राइड का ध्यान कम ही जाता है। लेकिन इस रियल लाइफ ब्राइड ने अपनी शादी में इतनी खूबसूरत ज्वैलरी पहनी, जिसे देख कोई भी फैन हो सकता है।
इस रियल लाइफ ब्राइड ने शादी में पहनी ऐसी ज्वैलरी, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस ब्राइड ने गोवा में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहद खूबसूरत मिंट ग्रीन रंग का लहंगा पहना है। जो मशहूर ब्रांड पापा डोंट प्रीच का है जिसे फैशन डिजाइनर शुभिका ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत लहंगे की खासियत मोतियों से की कढ़ाई है। जिसे पहन ब्राइड रवनीत किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
लेकिन इन तस्वीरों में हमारा ध्यान खूबसूरत लहंगे के साथ ही रवनीत की आकर्षक ज्वैलरी ने खींचा। जिसमें उसने मोतियों की लटकन वाला सिल्वर हैवी झुमका पहना है। वहीं साथ में मोतियों का मांगटीका और सिल्वर मोतियों का बना खूबसूरत हेडबैंड बेहद आकर्षक लग रहा है। जिसे ब्राइड ने कर्ली बालों के साथ पेयर किया है।
बता दें रवनीत ने अपने संगीत के लिए इस खूबसूरत लुक को कैरी किया है। अपनी तस्वीरों के साथ उसने कैप्शन लिखा है कि वो अपने संगीत में फन लुक चाहती थीं। इसलिए मैंने अपनी ज्वैलरी मिनिमल लेकिन स्टेटमेंट रखी है।
View this post on Instagram
A post shared by WeddingGaadi (@weddinggaadi) on
बात करें मेकअप की तो सॉफ्ट शिमरी आईज, ग्रीन लाइनर और मैट लिप कलर के साथ इस खूबसूरत लुक को पूरा किया गया है। जिसमें ये रियल लाइफ ब्राइड किसी परी से कम नहीं लग रही है।