{"_id":"5f069a108ebc3e63b42d84e2","slug":"tiger-shroff-pink-sleeveless-hoodie-price-is-very-low-you-can-easily-offord-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद सस्ती सी हुडी पहन घर से निकले टाइगर श्रॉफ, गुलाबी रंग पर आप भी हो जाएंगे फिदा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बेहद सस्ती सी हुडी पहन घर से निकले टाइगर श्रॉफ, गुलाबी रंग पर आप भी हो जाएंगे फिदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ अपनी डांसिंग स्किल की वजह से फैंस के पसंदीदा हैं। परफेक्ट बॉडी और डांस मूव्स के साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का होता है। अक्सर ही वो स्पोर्टी लुक में नजर आते हैं। लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद सारे सितारे घर से बाहर काम के सिलसिले में नजर आने लगे हैं। जिसमें उनके स्टाइलिश अवतार भी दिखते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की महंगी फ्लिप फ्लॉप के बाद आज हम लेकर आए हैं टाइगर श्रॉफ की हुडी की कीमत, जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाएगा। क्योंकि इसकी कीमत काफी कम है।
2 of 4
tiger shroff
- फोटो : instagram
दरअसल, पिछले दिनों अनलॉक 1 के दौरान टाइगर काम के सिलसिले में मुंबई में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग की स्लीवलेस हुडी और ब्लैक कलर की ट्रैक पैंट्स संग डेनिम फैनी पैक कमर पर बांधे दिखे थे। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का मास्क भी लगा रखा था। गुलाबी रंग की इस हुडी में टाइगर के परफेक्ट बाईसेप्स और बॉडी आसानी से नजर आ रहे थे। वहीं पिंक कलर की हुडी संग मर्दों को फैशन गोल्स भी देते दिखे।
3 of 4
tiger shroff
- फोटो : instagram
बात करें इस हु़डी की तो ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' के साथ हुई पार्टनरशिप में Armour के मेंस प्रोजेक्ट के अंडर में बनाई गई है। सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल ड्वेन जॉनसन के ब्रांडनेम की इस स्लीवलेस हुडी की कीमत मात्र 3500 है। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है। वहीं टाइगर श्रॉफ के इस कूल लुक को देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक दिन पहले ही टाइगर ने अपने इंस्टग्राम पर सॉलिड एब्स बनाए तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे देखकर अनुपम खेर ने मजेदार कमेंट किया था। दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने अपनी तस्वीर के साथ कमेंट किया था 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। बचपना।' जिस पर अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं?'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।