हाई हील पहनना आजकल लड़कियों के बीच आम फैशन बन गया है। जिसकी एक वजह हीरोइनों का ग्लैमरस लुक भी होता है। जिसे देख ज्यादातर लड़कियां इंस्पिरेशन लेती हैं। लेकिन अगर आप पार्टी के लिए हाई हील खरीदने की सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। नहीं तो खरीदने के बाद आप उसे आरामदायक ना होने की वजह से पहन नहीं पाएंगी और पैसे भी खराब हो जाएंगे। तो चलिए जानें कि हाई हील के फुटवियर को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
हीरोइनों जैसी हाई हील खरीदने जा रही हैं तो ध्यान में रखें बातें, पैसे नही होंगे बर्बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हील वाली सैंडल पहनते समय इस बात का ध्याम जरूर रखें कि ये बिल्कुल सही फिटिंग की हो और आपके पैर में ठीक से फिट हो जाए। अगर ये ढीली होगी या साइज में बड़ी होगी तो हील से गिरने का डर बना रहेगा। साथ ही बैलेंस बनाना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए हील के लुक से ज्यादा जरूरी है उसका साइज। हर कंपनी का साइज अलग होता है। इसलिए हील वाली फुटवियर खरीदने जा रही हैं तो उनको अच्छी तरह से नाप कर साइज की तसल्ली कर लें।
अब सही साइज और फिटिंग का ये मतलब नही है कि आप एक नंबर छोटी फुटवियर खरीद लें। क्योंकि अगर सैंडिल छोटी होगी तो इससे पैरों में दर्द बना रहेगा। इसके साथ ही हाई हील्स पम्प्स के छोटी साइज में पहनने की वजह से पैरों का आकार बिगड़ने का डर होता है। इसलिए बहुत ज्यादा नुकीले फुटवियर खरीदने की बजाय थोड़ा राउंड शेप के फुटवियर का चयन करें जो पैरों को थोड़ा आराम दें।
सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन हाई हील या फुटवियर खरीदने के लिए शाम का समय सही होता है। इस समय पर दिनभर की थकान के बाद आपके पैरों में थोड़ी सूजन हो जाती है। जिससे सही साइज के फुटवियर खरीदे जा सकते हैं।
हील वाली फुटवियर खरीद रही हैं तो बिना चलने की टेस्टिंग किए इसे ना खरीदें। हमेशा दुकान पर दोनों पैर में सही तरीके से फुटवियर को पहन कर चलें। जिससे कि आपको पता चल जाए कि फुटवियर आपके पैरों में आरामदायक है या नहीं। साथ ही ये भी देखें कि हील वाली सैंडल पहनकर आपको बैलेंस बनाने और खड़े होने में दिक्कत तो नहीं हो रही।