Fashion Tips Actress Rashmika Mandanna Dress Style: दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अभिनय के साथ ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। रश्मिका मंदाना की खूबसूरती और क्यूटनेस के लोग फैन हैं। वह अपनी मुस्कान से लाखों फैंस का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना स्टाइल के मामले काफी बिंदास हैं। भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न वियर हो, रश्मिका हर तरह के आउटफिट को बखूबी कैरी करना जानती हैं। रश्मिका का ड्रेसिंग सेंस सिंपल और कंफर्टेबल होने के साथ ही एलिगेंट लुक देता है। रश्मिका अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं। उनके आउटफिट के सेलेक्शन से समझा जा सकता है कि वह स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी खास ध्यान रखती हैं। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां अक्सर उनके नए लुक और आउटफिट की तस्वीरें साझा की जाती हैं। लड़कियां रश्मिका मंदाना के स्टाइल को कॉपी करती हैं। ऐसे में रश्मिका मंदाना के कुछ क्यूट ड्रेसिंग सेंस को आप भी अपनाकर अपने स्टाइल को अपग्रेड कर सकती हैं। रश्मिका मंदाना के क्यूट ड्रेसिंग स्टाइल से लीजिए टिप्स।
Fashion Tips: रश्मिका मंदाना के इन क्यूट ड्रेसिंग सेंस को करें ट्राई, हर मौके में दिखेंगी खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका मंदाना वेस्टर्न वियर में बहुत ग्लैमरस लगती हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना ने ऑरेंज कलर का क्राॅप टाॅप पहना है। प्लंजिंग नेकलाइन और शॉर्ट लेंथ टाॅप में टोंड मिड रीफ को फ्लांट कर रही हैं। इस टॉप की नेकलाइन पर फ्रिल डिटेलिंग की गई है। वहीं उनके टाॅप के स्लीव्स भी लुक को प्रभावी बना रही हैं। ऑरेंज क्राॅप टाॅप के साथ रश्मिका ने सफेद रंग की हाई वेस्ट पैंट को मैच किया है।
एक मैग्जीन के लिए रश्मिका मंदाना ने फोटोशूट कराया। इस आउटफिट में उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप और पैंट कैरी कर रखा है, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। लैस डिटेलिंग वाले फ्लेयर पैंट रश्मिका की बोल्डनेस भी साफ नजर आ रही है। इस पैंट पर कुछ दूरी पर धागों की कढ़ाई की गई है। इस फ्लेयर पैंट के साथ रश्मिका ने हॉल्टर नेक लाइन का क्राॅप टाॅप टीमअप किया है। इस टॉप के फ्रंट में डोरियों की डिटेलिंग की गई है।
क्यूट और स्टाइलिश लुक के लिए रश्मिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां उन्होंने काले रंग के हाई नेक टाॅप के साथ ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। आउटफिट को अधिक आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के लिए रंगीन मोटी धारियों का ब्लेजर पहना हुआ है।
गर्मियों में अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं तो रश्मिका मंदाना का यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट है। रश्मिका ने खूबसूरत शाॅर्ट व्हाइट ड्रेस कैरी कर रखी है। इस तरह की ड्रेस में रश्मिका काफी प्यारी लग रही हैं। ड्रेस के साथ हील्स पहनी हुई हैं। साथ ही अपने बालों को खुला रखा हुआ है।