{"_id":"624fc16aba0a4470b52290f2","slug":"today-s-fashion-follow-these-jumpsuit-styling-tips-from-casuals-to-party-wear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: कैजुअल से लेकर पार्टी तक हर समय के लिए परफेक्ट है जंपसूट, कियारा आडवाणी-जान्हवी कपूर से सीखें स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: कैजुअल से लेकर पार्टी तक हर समय के लिए परफेक्ट है जंपसूट, कियारा आडवाणी-जान्हवी कपूर से सीखें स्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jumpsuit
- फोटो : insatgram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जंपसूट इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। वजह है बॉलीवुड हसीनाएं। कियारा आडवाणी से लेकर जान्हवी कपूर ने कैजुअल और पार्टी लुक के लिए जंपसूट में ग्लैमर दिखाया है। हालांकि कंफर्ट वियर में कैजुअल लुक के लिए जंपसूट काफी समय से फैशन में है। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। दोस्तों के साथ आउटिंग से लेकर पार्टी तक में जंपसूट परफेक्ट लुक देगा। आप चाहें तो बॉलीवुड हसीनाओं के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2 of 5
kiara advani in shimmer jumsuit
- फोटो : instagram
पार्टी के लिए जंपसूट
पिछले दिनों कियारा आडवाणी अवॉर्ड शो में स्काई ब्लू कलर के शिमरी जंपसूट में पहुंची थीं। जिसमे उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखने को मिला। आप चाहें शिमरी वर्क वाले जंपसूट में पार्टी अटेंड कर सकती हैं। ये कंफर्टेबल होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। डीप नेकलाइन के साथ ही ऑफ शोल्डर या ट्यूब स्टाइल के जंपसूट पार्टी वियर के लिए परफेक्ट लुक देंगे।
3 of 5
bollywood actress in jumpsuit
- फोटो : instagram
कैजुअल जंपसूट
नोरा फतेही और करीना कपूर के डेनिम जंपसूट कैजुअल आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे। आप इन जंपसूट को अपने हिसाब से स्टाइल कर सकते हैं। कंफर्ट लुक चाहिए तो ये स्नीकर्स के साथ भी जचेंगे। वहीं हाई हील्स के साथ ही जंपसूट स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor in jumpsuit
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का ये बॉडी फिटिंग जंपसूट स्टाइलिश होने के साथ ही काफी बोल्ड भी है। वैसे आप इस तरह के जंपसूट को ट्राई कर सकती हैं। जिसमे फ्रंट की तरफ से एक्स्ट्रा लेयर कंफर्ट के लिए ऐड की गई होती है। अगर आप बिना स्टोल के कंफर्ट नहीं फील करतीं तो ये जंपसूट आपके लुक को परफेक्ट बनाने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor in jumpsuit
- फोटो : instagram
बाजार में आपको कई सारे डिजाइन और प्रिंट के साथ ही अलग-अलग फैब्रिक के जंपसूट मिल जाएंगे। जिसे पहनकर आप स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप ऑफिस गोईंग गर्ल है तो करीना कपूर के जंपसूट परफेक्ट ड्रेस हो सकती है। पलाजो डिजाइन के साथ इस जंपसूट को करीना ने हाई बन के साथ स्टाइल किया है। वहीं फुटवियर के लिए आप फ्लैट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सिंपल लुक में भी आपको स्टाइलिश लुक देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।