कम हाइट वाली लड़कियों को अक्सर ही फैशन टिप्स के नाम पर क्या पहनें ये बताया जाता है। लेकिन क्या ना पहनें इस बारे में बहुत कम बार ही बताने की कोशिश की जाती है। दरअसल, अगर आप कम हाइट की मालकिन हैं तो परेशान होने की जरूरत नही है। बस खुद को सही तरीके से स्टाइल करना आना चाहिए। जिससे कि लंबाई कम ना नजर आए। अगर आप जींस पहनना पसंद करती हैं। तो कुछ टाइप की जींस को बिल्कुल भी ना पहनें। ये आपके लुक को खराब करेगी और लंबाई कम दिखाएगी। तो चलिए जानें वो कौन सी जींस हैं जिन्हें कम हाइट वाली लड़कियों को बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए।
आज का फैशन: छोटी हाइट की लड़कियों को नहीं पहननी चाहिए इस तरह की जींस, लंबाई पर दिखेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कम हाइट की लड़कियां फ्लेयर से लेकर स्किन टाइट जींस को थोड़ा सा स्टाइल कर कैरी कर सकती हैं। लेकिन कुछ जींस को पहनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। ये आपके पैरों को छोटा दिखाती हैं।
दरअसल, जींस की एक डिजाइन आती है बलून जींस। इस जींस में कमर के साथ ही जांघों के पास काफी स्पेस होता है। इसे काफी फैला-फैला बनाते हैं। साथ ही नीचे एंकल की तरफ से ये बिल्कुल चिपकी हुई सी होती है। ऐसी जींस को कम हाइट वाली लड़कियों को बिल्कुल भी पहनने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इससे आपके कर्व्स पूरी तरह से छिपे रहेंगे और पैर छोटे लगेंगे। छोटी हाइट है तो जरूरी है कि अपने पैरों को लंबा दिखाएं। ऐसे में ये जींस बस आपके छोटे पैरों पर ही हर किसी की नजर अट्रैक्ट करेंगे। इसलिए बैलून जींस से को भूलकर भी ना पहनें।
लो वेस्ट जींस पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है। लेकिन इसे पहन कर असहज महसूस करती हैं। इसका कारण है कि ये भी पैरों और कमर के निचले हिस्से को छोटा दिखाती है। जिसकी वजह से हाइट और भी ज्यादा कम दिखती है। हाइट छोटी होने के साथ ही अगर आप हेल्दी हैं तो फिर ये जींस पहनने के बारे में सोचना छोड़ ही दें।
बैलून जींस से ही मिलती-जुलती एक जींस होती है बैरल जींस। ये जींस भी बिल्कुल ढीली-ढाली और पैर पर लटकी हुई दिखती है। वहीं इसकी लंबाई एंकल पर आकर ही खत्म हो जाती है। क्रॉप्ड जींस टाइप का इसका आकार छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बिल्कुल भी सही नही है। क्योंकि इसमे पैर काफी छोटे दिखते हैं और पूरे लुक को खराब कर देते हैं।