{"_id":"67c2b78ed6878d39ce05b563","slug":"trendy-outfit-for-birthday-party-image-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Outfit For Birthday: आने वाला है जन्मदिन तो खरीदें इस तरह की ड्रेस, दिखेंगी सबसे खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Outfit For Birthday: आने वाला है जन्मदिन तो खरीदें इस तरह की ड्रेस, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:57 PM IST
सार
अगर आप अपने जन्मदिन के लिए पार्टी प्लान कर रही हैं, तो अपने लिए खास ड्रेस अवश्य खरीद लें, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे।
विज्ञापन
1 of 6
आने वाला है जन्मदिन तो खरीदें इस तरह की ड्रेस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trendy Outfit For Birthday: वैसे तो हर किसी के लिए उसका जन्मदिन बेहद खास होता है, लेकिन लड़कियां इसके लिए खासतौर पर उत्साहित रहती हैं। हर लड़की अपने जन्मदिन के लिए पहले से पूरी प्लानिंग करती है और ये कोशिश करती है कि उसका जन्मदिन सबसे खास बने। इसके लिए लड़कियां पहले से नई-नई ड्रेसेस भी खरीदती हैं।
ऐसे में यदि आपका जन्मदिन आने वाला है और आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको अपनी ड्रेस का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। ये आपके स्टाइल, कम्फर्ट और थीम के हिसाब से होना चाहिए। इसके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं जो आपको गॉर्जियस लुक देंगे। कपड़े खरीदते समय उसके साथ की एक्सेसरीज भी अवश्य खरीदें, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे और लोग आपपर से नजरें न हटा सकें।
2 of 6
ग्लैमरस लुक
- फोटो : instagram
ग्लैमरस लुक
अगर आप ग्रैंड पार्टी प्लान कर रही हैं, तो अपने लिए खास तरह का शिमरी गाउन या सीक्विन ड्रेस ट्राई करें। यह आपको एलिगेंट और रॉयल लुक देगा। बर्थ डे पार्टी के लिए सिल्वर, रोज गोल्ड जैसे कलर शानदार लगते हैं। इसके साथ मेकअप भी थोड़ा ड्रामाटिक ही रखें।
3 of 6
केैजुअल लेकिन स्टाइलिश
- फोटो : instagram
केैजुअल लेकिन स्टाइलिश
अगर आपका बर्थडे कोई सिंपल सेलिब्रेशन है, तो फ्लोरल मैक्सी ड्रेस, फिटेड मिडी ड्रेस, या को-ऑर्ड सेट बेस्ट रहेंगे। ये आपको स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देंगे। आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
बोल्ड लुक
अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो स्लिट गाउन, बॉडीकॉन ड्रेस या ऑफ-शोल्डर आउटफिट चुनें। रेड, ब्लैक और मरून जैसे कलर सेक्सी और क्लासी लगते हैं। बोल्ड ड्रेस के साथ अपने मेकअप को भी लाइट ही रखें।
विज्ञापन
5 of 6
थीम बेस्ड ड्रेस
- फोटो : instagram
थीम बेस्ड ड्रेस
अगर आपने बर्थडे पार्टी के लिए कोई थीम रखी है, तो उसी के अनुसार ड्रेस चुनें। उदाहरण के लिए जैसै बार्बी थीम के लिए पिंक ड्रेस, रेट्रो थीम के लिए पोल्का डॉट आउटफिट, या फेयरीटेल थीम के लिए बॉल गाउनॉ परफेक्ट रहेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।