फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Outfit From Saree: सिल्क की साड़ी से बनवाएं इस तरह के कपड़े, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Sun, 09 Jun 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Jun 2024 09:22 AM IST
सार

अगर आपके पास सिल्क की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन है, लेकिन आप इसे पहनकर बोर हो गई हैं, तो आप इन साड़ियों से खूबसूरत आउटफिट बनवा सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy Outfit From banarasi Saree inspired by karishma kapoor
trendy Outfit From banarasi Saree - फोटो : instagram

Outfit From Saree: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद नहीं होगा। हर उम्र की महिला और लड़कियों के पास साड़ी का बेहद ही शानदार कलेक्शन होता है। खासतौर पर अगर बात करें सिल्क और बनारसी साड़ी की तो ये साड़ियां तो हमेशा ही एवरग्रीन ही होती हैं। सिल्क और बनारसी साड़ी को हर तरह के कार्यक्रमों में पहना जा सकता है। इसे पहनकर लुक काफी एलिगेंट लगता है। ये साड़ियां ऐसी होती हैं, जो सालों साल खराब नहीं होतीं। ऐसे में हर समय इन्हें पहनना संभव नहीं है।



अगर आपके पास भी सिल्क और बनारसी साड़ियों का शानदार कलेक्शन है लेकिन आप इसे पहन कर बोर हो गई हैं, तो हम आपको इससे कुछ स्टाइलिश आउटफिट बनवाने के आइडिया देने जा रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री करिश्मा कपूर आए दिन सिल्क फैब्रिक से बने आउटफिट पहनती हैं, जिनके लुक्स हम आपको दिखाने जा रहे हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपने लिए खास आउटफिट तैयार कर सकती हैं। 

trendy Outfit From banarasi Saree inspired by karishma kapoor
trendy Outfit From banarasi Saree - फोटो : instagram

को-ऑर्ड सेट

आजकल लड़कियों को को-ऑर्ड सेट काफी पसंद आ रहे हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी होते हैं। तो अगर आपके पास या आपके घर में किसी के पास खूबसूरत सी सिल्क की साड़ी है तो आप इस तरह का को-ऑर्ड सेट बनवा सकती हैं। 

trendy Outfit From banarasi Saree inspired by karishma kapoor
trendy Outfit From banarasi Saree - फोटो : instagram

ड्रेस

अगर आप सिल्क की साड़ी से कुछ इंडो वेस्टर्न बनवाने का सोच रही हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। कढ़ाई वाली सिल्क की साड़ी से आप ऐसी ड्रेस बनवा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Outfit From banarasi Saree inspired by karishma kapoor
trendy Outfit From banarasi Saree - फोटो : instagram

अंगरखा सूट

इस तरह का अंगरखा सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। सिल्क की साड़ी से आप ऐसा सूट बनवा सकती हैं। इसके साथ ही इसके मैचिंग का दुपट्टा और पायजामी भी जरूर बनवाएं। 

विज्ञापन
trendy Outfit From banarasi Saree inspired by karishma kapoor
trendy Outfit From banarasi Saree - फोटो : instagram

अनारकली सूट

इस तरह का अनारकली सूट देखने में काफी क्लासी लगता है। डार्क रंग की सिल्क की साड़ी से आप ऐसा अनारकली सूट अपने लिए बनवा सकती हैं। इसे आप किसी कार्यक्रम में पहन सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed