फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Farewell: कॉलेज की फेयरवेल में ऐसी साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा, पलट कर देखेगा हर कोई

Wed, 26 Feb 2025 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 05:27 PM IST
सार

यदि आप अपने कॉलेज या स्कूल की फेयरवेल में साड़ी पहनना चाहती हैं तो हम आपको इसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
trendy Saree For college and school Farewell images
कॉलेज की फेयरवेल में ऐसी साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram

Saree For Farewell: फेयरवेल का दिन हर बच्चे के लिए बेहद खास होता है। उस दिन कॉलेज की अहमियत का पता लगता है। ये एक ऐसा खास मौका होता है, जब हर लड़की चाहती है कि उसकी लुक सबसे हटकर और स्टाइलिश हो। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां फेयरवेल के दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो आपको एलीगेंट, क्लासी और ग्लैमरस लुक देता है।



अगर आप चाहती हैं कि फेयरवेल पार्टी में सबकी नज़रें आप पर ही टिकी रहें, तो ट्रेंडी और स्टाइलिश साड़ियों में से कोई एक चुनें। यहां हम आपको ट्रेंडी साड़ियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो आपको सबसे अलग दिखने में मदद करेंगे। इन खास साड़ियों को स्टाइल भी अलग तरह से करें, तभी आपका लुक दिखेगा भी सबसे अलग। 

trendy Saree For college and school Farewell images
शिमरी या सीक्विन साड़ी - फोटो : Instagram

शिमरी या सीक्विन साड़ी 

यदि आप ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो शिमरी या सीक्विन साड़ी परफेक्ट रहेगी। ये आपको बॉलीवुड डीवा जैसी फील देगी। फेयरवेल की पार्टी के लिए सिल्वर, गोल्डन, ब्लैक, रॉयल ब्लू कलर की साड़ी बेस्ट विकल्प रहेगी। इसके साथ स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ कैरी करें।  

trendy Saree For college and school Farewell images
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram

ऑर्गेंजा साड़ी

यदि आप सोबर और एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी बेस्ट चॉइस है। इसकी सॉफ्ट और फ्लोई फैब्रिक आपको एक प्रिंसेस जैसा लुक देगा। फेयरवेल की पार्टी के लिए पेस्टल शेड्स की साड़ी अच्छी रहेगी। बन हेयरस्टाइल और पर्ल ज्वेलरी के साथ इसे क्लासी टच दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Saree For college and school Farewell images
रफल साड़ी - फोटो : instagram

रफल साड़ी 

यदि मॉडर्न ट्विस्ट कैरी करना है तो रफल साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ी आपको ड्रामा और ग्रेस दोनों देगी। इसके लिए वाइन, मिंट ग्रीन, डीप रेड, ब्लश पिंक जैसे कलर ऑप्शन अच्छे रहेंगे। 

विज्ञापन
trendy Saree For college and school Farewell images
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

सिल्क साड़ी 

यदि क्लासी और रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो सिल्क साड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। फेयरवेल पार्टी के लिए एमराल्ड ग्रीन, मरून, डीप ब्लू, गोल्डन रंग की साड़ी पहनें। इसे बैकलेस ब्लाउज और स्ट्रेट बालों के साथ इसे स्टाइल करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed