Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
trisha krishnan in bright pink saree with heavy embroidery and maang tikka for movie ponniyin selvan trailer l
{"_id":"631c61b08695da71537d9ee2","slug":"trisha-krishnan-in-bright-pink-saree-with-heavy-embroidery-and-maang-tikka-for-movie-ponniyin-selvan-trailer-l","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय नहीं फिल्म के ट्रेलर लांच में इस एक्ट्रेस को देखते रह गए लोग, दुल्हन सी तैयार हो पहुंची थी स्टेज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ऐश्वर्या राय नहीं फिल्म के ट्रेलर लांच में इस एक्ट्रेस को देखते रह गए लोग, दुल्हन सी तैयार हो पहुंची थी स्टेज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 10 Sep 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
trisha krishnan, aishwarya rai
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पोन्नियन सेल्वन का ट्रेलर लांच काफी सारे सुपरस्टार से भरा हुआ था। वहीं ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का उनके फैस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ट्रेलर लांच के लिए पहुंची ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत लुक में नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन। जो इस फिल्म में राजकुमारी के रोल में नजर आएंगी। ब्लैक कलर के लांग कुर्ते में पहुंची ऐश्वर्या को छोड़ पूरी लाइमलाइट इस एक्ट्रेस ने चुरा ली।
2 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
तृषा कृष्णन फिल्म के ट्रेलर लांच में बेहद सजधज कर पहुंची थीं। उनका लुक किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं दिख रहा था। गुलाबी रंग की हैवी एंब्रायडरी वाली साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से कैरी किए तृषा का लुक पूरी लाइमलाइट चुरा रहा था। वहीं इस मौके पर ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर के एंब्रायडरी वाला लांग कुर्ता चुना था। जिसके साथ भारी-भरकम दुपट्टे को कंधे पर कैरी किया गया था। लेकिन हर किसी की निगाह तृषा पर ही अटक गई।
3 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
तृषा इस मौके पर किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई है। बूटी डिजाइन के साथ ही गोल्डन बॉर्डर इसे बेहद रीगल लुक दे रहा था। वहीं साड़ी के साथ मैचिंग के ब्लाउज को कैरी किया था। जिसकी हाफ स्लीव पर एंब्रायडरी की डिजाइन है। वहीं जूल नेकलाइन पर बनीं गोल्डन वर्क बेहद खूबसूरत दिख रहा है। तृषा की ये साड़ी डिजाइनर रितु कुमार के कलेक्शन से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
trisha krishnan
- फोटो : instagram
इस साड़ी को तृषा ने भारी-भरकम गोल्डन झुमकों के साथ पेयर किया था। वहीं माथे पर मांगटीका ब्राइडल लुक दे रहा था। बात करें मेकअप की तो ब्राइट गुलाबी लिपस्टिक और पिंक ब्लश चिक्स के साथ बीमिंग हाईलाइटर तृषा के फीचर्स को हाईलाइट कर रहे हैं। वहीं वेल डिफाइन आइब्रो के साथ विंग्ड आईलाइनर लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहा है। तृषा का ये लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।