Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Chikankari Kurta Try Anjini Dhawan Inspired Chikankari Kurta for Festive Looks News in Hindi
{"_id":"641fcd571b251ba3730503b7","slug":"try-anjini-dhawan-inspired-chikankari-kurta-for-festive-looks-news-in-hindi-2023-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chikankari Kurta : त्योहारों में पहनना है चिकनकारी कुर्ता तो अंजनी धवन से लें आइडिया","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chikankari Kurta : त्योहारों में पहनना है चिकनकारी कुर्ता तो अंजनी धवन से लें आइडिया
Chikankari Kurta : आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स का बोलबाला है। ये स्टार किड एक से बढ़ कर एक फिल्में ला रहे हैं। आज हम एक ऐसे स्टार किड की बात करने जा रहे हैं जो भले ही अभी कैमरे से काफी दूर हों लेकिन ग्लैमर के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। वो चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहनें या फिर एथनिक वियर, उनका हर लुक बेहद कमाल का होता है।
हम बात कर रहे हैं एक्टर वरुण धवन की भांजी अंजनी धवन की। स्टाइल के मामले में अंजनी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ती हैं। अगर उनके ड्रेसिंग सेंस की बात की जाए तो उन्हें अक्सर चिकनकारी कुर्ता पहने देखा जाता है। इन कुर्तों में वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अंजनी धवन के पास एक से बढ़कर एक क्लासिक चिकनकारी कुर्ते का कलेक्शन है। इन कुर्तों को फेस्टिव सीजन में भी कैरी किया जा सकता है। आप भी उनके टिप्स लेकर चिकनकारी कुर्ते खरीद सकती हैं। ताकि आपका स्टाइल भी सबसे हटकर लगे।
2 of 5
Anjini Dhawan
- फोटो : instagram
ट्राई करें ऐसा सफेद कुर्ता
अगर चिकनकारी वर्क की बात आती है तो इसमें व्हाइट रंग के कुर्ते काफी पसंद किए जाते हैं। गर्मियों के मौसम में लोग लाइट रंग के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। तो अगर आप लाइट रंग के कुर्ते पहनना चाहती हैं तो अंजनी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 5
Anjini Dhawan
- फोटो : instagram
चूड़ीदार पजामी के साथ नीला कुर्ता
अंजनी का ये लुक काफी प्यारा है। जिसमें उन्होंने नीले कुर्ते के साथ चूड़ीदार पजामी पहन रखी है। आप चाहें तो इसके साथ प्लाजो पहन सकती हैं। इस लुक में उन्होंने बालों को खुला रखा है और बेहद लाइट मेकअप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anjini Dhawan
- फोटो : instagram
चिकनकारी सूट में अंजनी
नीले रंग के लखनवी कुर्ते के साथ अंजनी ने उसी रंग का प्लाजो पहना है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में हैवी झुमके पहने हैं। बालों में पोनीटेल बनाकर उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Anjini Dhawan
- फोटो : instagram
गुलाबी कुर्ते में प्यारा अंदाज
लड़कियों के ऊपर तो वैसे भी गुलाबी रंग काफी प्यारा लगता है। अंजनी ने भी गुलाबी रंग के चिकनकारी कुर्ते को काफी स्टाइल से कैरी किया है। जिसमें वो काफी प्यारी लग रहीं हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।