फिल्मी दुनिया के सितारों ने दिवाली का जश्न कई दिन पहले ही मनाना शुरू कर दिया था। जहां सितारों का खूबसूरत पारंपरिक अंदाज हर कोई देखता रह गया। हालांकि इन सितारों में घऱ में दिवाली मनाने के लिए भी खूबसूरत लुक को ही चुना। इस लिस्ट में टीवी की हसीनाएं भी पीछे नही हैं। दिवाली सेलिब्रेशन के लिए तैयार ये हसीनाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं। रूबीना दिलैक से लेकर निया शर्मा और करिश्मा तन्ना ने अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। तो चलिए देखें इन एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक।
Tv Actress: रूबीना दिलैक-निया शर्मा तक, दिवाली का जश्न मनाने कुछ इस अंदाज में तैयार हुईं ये एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबीना दिलैक ने परिवार संग दिवाली मनाने की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जहां वो लाल रंग के एथिनिक गाउन को पहने दिखीं। जिसके साथ रूबीना ने गोल्डन ज्वैलरी को मैच किया था। वहीं माथे पर बिंदी लगाए रूबीना इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
करिश्मा तन्ना ने दोस्तों को दिवाली की पार्टी दी। जिसमे वो बेहद खूबसूरत होस्ट बनी दिखीं। चटक गुलाबी रंग के लहंगे में तैयार करिश्मा का लुक शानदार था। चटक गुलाबी रंग की प्लीट्स वाली स्कर्ट संग करिश्मा ने एंब्रायडरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया था। वहीं साथ में मैचिंग गुलाबी दुपट्टा इस लुक को परफेक्ट बना रहा था। इस आउटफिट के साथ गले में करिश्मा ने एमरॉल्ड का नेकपीस और मांगटीका पहना था। जो उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा था।
निया शर्मा अक्सर ही बोल्ड लुक में नजर आती हैं। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन पर उनका लुक गॉर्जियस ही दिखा। सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने निया दोस्तों संग दिवाली मनाते दिखीं। एंब्रायडरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ निया ने सितारों की लहरिया डिजाइन वाली साड़ी को चुना था। जिसमे उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था।
छोटे पर्दे की चहेती बहू प्रीता ने दिवाली की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसके साथ वो फैंस को विश भी कर रही हैं। श्रद्धा ने इन तस्वीरों में लाल रंग का कुर्ता सेट पहना है। जिसके साथ हैवी ईयररिंग्स खूबसूरत लग रही है।