{"_id":"607567e31b42693d6e5db2de","slug":"tv-actress-shraddha-arya-trolled-for-black-polka-dot-bralette-short-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा आर्या ने ग्लैमरस ड्रेस में साझा की तस्वीर लेकिन फैंस को नहीं रास आया बोल्ड लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
श्रद्धा आर्या ने ग्लैमरस ड्रेस में साझा की तस्वीर लेकिन फैंस को नहीं रास आया बोल्ड लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की प्रीता बहू यानी श्रद्धा आर्या फैंस की चहेती है। देसी कपड़ों में जहां फैंस उनकी सुंदरता के कायल रहते हैं। वहीं ग्लैमरस लुक अक्सर उनके चाहने वालों को नहीं भाता। हालांकि ये बात और है कि श्रद्धा आर्या अक्सर ही बोल्ड कपड़ों का चुनाव कर लेती हैं। इस बार भी जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
2 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
दरअसल, छोटे पर्दे की चहेती कलाकार श्रद्धा आर्या सीधी-सादी बहू का किरदार निभाती नजर आती हैं। जिसके देसी कपड़ों पर फैंस अक्सर तारीफ करते हैं। लेकिन श्रद्धा मौका मिलते ही रीविलिंग कपड़ों पर अपने लुक्स ट्राई कर ही लेती हैं। इस बार भी वो कमरे में बैठ सनकिस्ड तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं।
3 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
श्रद्धा काले रंग की बोल्ड ड्रेस में रेडी हैं। जिस पर सफेद पोल्का डॉट बने हैं। वहीं ड्रेस में बनी बिकिनी डिजाइन और वेस्ट लाइन पर बनीं कटआउट इसे काफी बोल्ड बना रही है। वहीं इस सैटिन शार्ट ड्रेस के साथ श्रद्धा सनकिस्ड तस्वीरें खिंचवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
मिनिमम मेकअप और खुले बालों के साथ उनका ये लुक काफी आकर्षक है और उनके फैंस को पसंद भी आ रहा है। हालांकि एक फैंस ने लिखा है आप सलवार कुर्ते में ज्यादा अच्छी लगती हैं। वहीं एक ने कहा कि ऐसी ड्रेस आप पर अच्छी नहीं लगती। श्रद्धा के फैंस का कहना है कि वो उन्हें सीरियल वाले लुक में ज्यादा अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shraddha arya
- फोटो : instagram
हालांकि श्रद्धा आर्या अक्सर ही स्टाइलिश कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। स्काई ब्लू को-आर्ड सेट ड्रेस और उस पर पीले रंग के फुटवियर के साथ श्रद्धा इन तस्वीरों में फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती करती दिख रही हैं। बता दें कि श्रद्धा आर्या कई सारे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वो कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभा रही हैं। जिसे फैंस का जमकर प्यार मिलता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।