रानी मुखर्जी एक अच्छी अदाकारा हैं लेकिन बात जब स्टाइल की आती है तो अक्सर उनके फैंस निराश हो जाते हैं। अपनी फिल्म मर्दानी 2 के लिए अपनी एक्टिंग और पर्फार्मेंस से सबका दिल जीतने वाली रानी अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह के कुर्ते पायजामे की तरह पहनी ड्रेस को लेकर ट्रोल होने के बाद एक बार फिर वो यूजर के निशाने पर आ गईं हैं।
रानी मुखर्जी की गोल्डन ड्रेस को देख यूजर ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'लेडी बप्पी लहरी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम उमंग 2020 में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर से लेकर कई सारे बी टाउन सेलिब्रेटीज शामिल थे। इस कार्यक्रम में रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
गोल्डन रंग के पैंट सूट के साथ रानी ने काले रंग का टॉप मैच किया था। साथ में गोल्डेन पम्प्स भी पहन रखे थे। रानी के इस लुक को देखते ही यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने रानी को बप्पी लहरी तो एक ने लेडी बप्पी लहरी बोल दिया। दरअसल, रानी मुखर्जी की तुलना जिनसे की जा रही है वो गायक बप्पी लहरी हमेशा ही ढेर सारे सोने के गहनों को पहने नजर आते हैं।
#RaniMukherjee for #Umang2020 in Mumbai today #Sunday #ManavManglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on