शाहरुख खान की बेटी धीरे-धीरे स्टारडम की ओर बढ़ रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैन देखना चाहते हैं। साथ ही उनकी स्टाइल और ओरिजनल ब्यूटी को पसंद करते हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन पर लिखा सुहाना का पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा था। जिसमें सुहाना ने लिखा था कि 10 साल बाद मैं तीस साल की हो जाउंगी। बता दे कि सुहाना खान अक्सर ही बिना मेकअप के नजर आती है। तो चलिए देंखे सुहाना की कुछ अनदेखी तस्वीरें जिसमें वो बिना मेकअप भी गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कभी नहीं देखी होगी सुहाना खान की ये तस्वीरें, बिना मेकअप भी दिख रहीं खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की पत्नी गौरी भी अपनी बेटी की बिना मेकअप तस्वीरों को पोस्ट करने से नहीं घबराती। लॉकडाउन में कैमरामैन बन गौरी ने खुद बेटी की तस्वीरें खींची थीं और सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें सुहाना ट्यूब टॉप में काफी खूबसूरत दिख रहीं थी।
सुहाना खान ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक के लिए ओपन किया है। जिसमें वो समय-समय पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन सुहाना खान की इस तस्वीर को शायद ही आपने देखा होगा। खुले बाल और नो मेकअप के साथ सुहाना ने सफेद रंग के शार्ट्स पहन रखे हैं।
सुहाना अपने दोस्तों के साथ अक्सर ही मस्ती करती नजर आती हैं। इस तस्वीर में सुहाना ने होठों पर लिपग्लास के साथ लाइट मेकअप कर रखा है। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं व्हाइट टैंक टॉप में उनकी स्टाइल भी जबरदस्त है।
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की बेस्टफ्रेंड सुहाना अक्सर ही साथ में नजर आती हैं। फ्लोरल प्रिंट के इस कोल्ड शोल्डर टॉप और लो पोनीटेल में सुहाना खान आकर्षक दिख रही हैं।