फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित की ऐसी तस्वीरें आज तक नहीं देखी होंगी, देखें बचपन में कैसी दिखती थीं 'धक धक गर्ल'

Wed, 15 May 2019 04:05 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 15 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
unseen pictures of birthday girl madhuri dixit
madhuri dixit

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी अदाकारी से लेकर खूबसूरती के चर्चे दुनिया भर में हैं। खास बात यह है कि आज भी उनका जादू कायम है। पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुकी माधुरी दीक्षित 3 साल की उम्र से ही कथक सीखने लग गई थीं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर देखते हैं उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें। 

unseen pictures of birthday girl madhuri dixit
madhuri dixit

माधुरी एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक अच्छी ट्रेंड कथक डांसर भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने जब फिल्मी सफर की शुरुआत की थी तो उस समय उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। साल 1992 में उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी ।

unseen pictures of birthday girl madhuri dixit
madhuri dixit

माधुरी ने अपनी शादी में गोल्डन लहंगा और रेड चुनरी ओढ़ी थी। अपनी शादी में माधुरी बला की खूबसूरत दिख रही थीं। शादी तो गुपचुप तरीके से हुई लेकिन रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। माधुकरी के दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unseen pictures of birthday girl madhuri dixit
madhuri dixit

माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।

विज्ञापन
unseen pictures of birthday girl madhuri dixit
Madhuri Dixit

दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed