फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत का चुनाव लड़ रहीं दीक्षा सिंह हैं बेहद खूबसूरत, मॉडलिंग से अलग अब बनना चाहती हैं मुखिया

Sun, 04 Apr 2021 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 04 Apr 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 model and actress diksha singh glamorous photos
दीक्षा सिंह। - फोटो : Instagram

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में इस बार ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिलेगा। यूपी के जौनपुर से मॉडल और एक्ट्रेस दीक्षा सिंह चुनाव लड़ने वाली हैं। जल्द ही वो अपने नामांकन का पर्चा भी भर देंगी। दीक्षा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग के साथ की थी। यहीं नहीं वो साल 2015 में मिस इंडिया रनर अप भी रह चुकी हैं। 

up panchayat chunav 2021 model and actress diksha singh glamorous photos
diksha singh - फोटो : instagram

दीक्षा अभी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ना शुरू ही की हैं। नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल के गाने में वो नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो कई सारे टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। फरवरी महीने में ही उनका एलबम रब्बा मेहर करें रिलीज हुआ है। 

up panchayat chunav 2021 model and actress diksha singh glamorous photos
diksha singh - फोटो : instagram

दीक्षा के इंस्टाग्राम पर भी लगभग दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। साथ ही वो ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। गोवा और मुंबई में पढ़ीं दीक्षा अपने पिता के स्थान पर पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि उनका कहना है कि अपने गांव से काफी जुड़ी हुई हैं और वो जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 model and actress diksha singh glamorous photos
diksha singh - फोटो : instagram

दीक्षा सिंह गांव में कक्षा तीन तक की पढ़ाई कर चुकी हैं। इसके बाद वो मुंबई चली गई थीं। जहां पर उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की है। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्द ही उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed