{"_id":"62b5a86ec6958d5a0c6bf6c8","slug":"vaani-kapoor-deep-plunging-neckline-black-dress-for-shamshera-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaani Kapoor: डीप नेकलाइन ड्रेस पहन फिल्म के प्रमोशन में पहुंची वाणी कपूर, बोल्ड लुक में यूं दिए पोज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Vaani Kapoor: डीप नेकलाइन ड्रेस पहन फिल्म के प्रमोशन में पहुंची वाणी कपूर, बोल्ड लुक में यूं दिए पोज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:48 PM IST
वाणी कपूर अक्सर गॉर्जियस और बोल्ड लुक में नजर आती हैं। इस बार भी उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा है। दरअसल, वाणी कपूर इन दिनों फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जहां वो रणबीर कपूर के साथ बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं। वहीं वाणी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।
Trending Videos
2 of 5
vaani kapoor
- फोटो : instagram
वाणी ने इस इवेंट के लिए इंडो-वेस्टर्न लुक को कैरी किया था। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन काफी ज्यादा बोल्ड दिख रही थी। वाणी ने ब्लैक कलर के पलाजो के साथ डीप प्लजिंग नेकलाइन टॉप चुना था। जिसके स्लीवलेस टॉप पर लांग फ्रिल ऐड है। वहीं इस बोल्ड नेकलाइन वाले टॉप के साथ वाणी ने दुपट्टा भी कैरी किया था। जो कि कंधे पर डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
vaani kapoor
- फोटो : instagram
वहीं इस लुक को वाणी ने ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों के साथ मैच किया है। वाणी का ये आउटफिट फैशन डिजाइनर गौरी एंड नयनिका के कलेक्शन से लिया गया है। जिसे वाणी ने विंग्ड आईलाइनर के साथ पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है।
4 of 5
वानी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी अक्सर ही बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए वाणी ने सिल्वर एंड व्हाइट कलर के गाउन को चुना था। जिसकी ट्रांसपैरेंट फैब्रिक इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ स्ट्रैपलेस डिजाइन के साथ वन शोल्डर स्लीव ऐड है।
विज्ञापन
5 of 5
vaani kapoor
- फोटो : instagram
अवॉर्ड शो से लेकर फोटोशूट तक में वाणी कपूर का बोल्ड और ग्लैमरस लुक ही नजर आता है। टाइट फिटिंग, बैकलेस और प्लजिंग नेकलाइन के साथ अक्सर ही वाणी इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं वाणी अपने लुक्स और आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते भी दिखती हैं। लेदर ड्रेस से लेकर एथिनिक वियर में भी वाणी स्लिम बॉडी फ्लांट करते रहती हैं। जल्द ही वाणी कपूर फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।