फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2020: प्रेमिका को करना है इम्प्रेस तो इस वेलेंटाइन दें इन परफ्यूम का खास तोहफा

Fri, 07 Feb 2020 11:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Valentine day 2020 different varieties of perfumes are best for gift
- फोटो : Pixabay

महिलाएं हमेशा ऐसा परफ्यूम पसंद करती हैं, जिसकी सुगंध हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर ले। पिछले कुछ सालों में महिलाओं में परफ्यूम को लेकर क्रेज काफी हद तक बढ़ा है। उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए परफ्यूम के कई नए ब्रांड बाजार में आए हैं। एक अच्छा परफ्यूम न केवल एक अच्छी सुगंध प्रदान करता है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ खास मौकों पर खास तरह के परफ्यूम प्रयोग में लाए जाते हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी परफ्यूम हैं, जो काफी समय से चलन में हैं।


 
Valentine day 2020 different varieties of perfumes are best for gift
जे एडोर बाइ डायर

यह परफ्यूम खास तरह के फूलों से बनाया जाता है। इसमें उच्च गुणवत्ता के उत्पादों का प्रयोग किया जाता है। यह सन 2000 से बाजार में पहचान बनाए हुए है। इसमें गुलाब, वियोलेंट और ब्लैकबेरी कस्तूरी का प्रयोग किया जाता है। चूंकि महिलाओं को गुलाब की सुगंध बहुत पसंद है, इसलिए यह उनके बीच जगह बनाए हुए है। इसकी खास बात यह है कि इसे एक बार लगाने के बाद इसकी सुगंध लंबे समय तक रहती है।


 
Valentine day 2020 different varieties of perfumes are best for gift
- फोटो : social media
वर्सेस ब्राइट क्रिस्टल बाय गिन्नी

इस परफ्यूम को बनाने में प्राकृतिक चीजों का प्रयोग होने से महिलाएं इसे बहुत पसंद करती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें केमिकल का प्रयोग न होने से यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine day 2020 different varieties of perfumes are best for gift
- फोटो : social media
डेजी बाय मार्क जकॉब्स परफ्यूम

यह एक निश्चित मौसम गर्मी और बसंत ऋतु में अधिक प्रयोग किया जाता है। इसे बनाने में जैस्मीन, स्ट्रॉबेरी और कुछ खास तरह के फूलों का प्रयोग किया जाता है। यह परफ्यूम भी महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।


 
विज्ञापन
Valentine day 2020 different varieties of perfumes are best for gift
- फोटो : social media
सैंट लॉरेंट ब्लैक ओपियम

यह एक ऐसा परफ्यूम है, जिसकी सुंदर और मनमोहक सुगंध महिलाओं को हमेशा आकर्षित करती है। यह परफ्यूम महिलाओं के बीच हमेशा चलन में रहता है। इसकी मनमोहक सुगंध हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed