जी हां दमदार किरदार की बदौलत बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले विकी कौशल फैशन में भी सबको पछाड़ते नजर आते हैं। उनके डैपर लुक की दीवानी है लड़कियां। यहां तक कि कटरीना कैफ के भी उन पर फिदा होने की खबरें सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार विकी कौशल की स्टाइल नहीं बल्कि उनके कपड़े की कीमत ने सबको चौंका दिया है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानिए विकी की इस खास टीशर्ट की कीमत।
विकी कौशल ने पहनी ऐसी टीशर्ट, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकी कौशल इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और लॉकडाउन के समय में भी फैंस के लिए पोस्ट करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने ग्रे रंग की टीशर्ट पहन तस्वीर साझा की थी। जिसमें लिखा स्लोगन काफी इंप्रेसिव था। ग्रे रंग की इस टीशर्ट में अंग्रेजी में लिखा था 'एक्सप्लेन योर रूल्स।'
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
विकी इस तस्वीर में अपने बियर्ड लुक में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं इस हॉफ स्लीव राउंड नेक ग्रे रंग की जारा ब्रांड की टीशर्ट पहन रखी है। जारा ब्रांड स्पेन का काफी मशहूर ब्रांड है और अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज इस ब्रांड के एक्सपेंसिव कपड़ों के साथ नजर आ ही जाते हैं। वैसे तो विकी कौशल भी स्टाइलिश और हैंडसम लुक में नजर आते हैं। लेकिन इस टीशर्ट की कीमत इतनी कम है कि आपको यकीन नहीं होगा।
#QuarantineCut by @sunsunnykhez 💥💇🏽♂️
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on