Wedding Fashion: हमने अक्सर शादी के घरों में देखा है कि लड़कियां तो शादी की तैयारी महीनों पहले से शुरू कर देती हैं, लेकिन लड़के अपनी शॉपिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। जबकि शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए ही बेहद खास होता है। इस दिन हर किसी की नजर दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे पर भी होती है। ऐसे में दूल्हे को भी सबसे खास दिखना चाहिए।
आज के समय में होने वाले दूल्हों को शेरवानी पहनना काफी पसंद आता है। बाजार में उनकी पसंद के हिसाब से आसानी से शेरवानी मिल भी जाती है लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि गलत तरह के वेडिंग आउटफिट का चयन करने के बाद रात भर पूजा के समय बैठना काफी मुश्किल हो जाता है।
दरअसल, शादी के दिन जयमाला का बाद रस्में पूरी रात चलती हैं। ऐसे में दूल्हे को वही कपड़े पहनने पड़ते हैं, जिन्हें पहनकर वो घोड़ी चढ़े थे। ऐसे में अगर गलत आउटफिट का चयन हो, तो काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते आज हम आपको दूल्हे के आउटफिट का चयन करने के कुछ टिप्स बताएंगे।
अगर ज्यादा ठंड का मौसम है तो आप सूट को भी चुन सकते हैं, लेकिन शेरवानी शादी के दिन सबसे खास दिखती है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी शादी के दिन शेरवानी का ही चयन करें।
अगर आप रेडीमेड शेरवानी खरीद रहे हैं तो उसे अच्छे से पहनकर देख लें। कई बार पायजामी का कपड़ा इतना ज्यादा कड़क होता है, कि उसे पहनकर बैठे रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ध्यान रखें कि शेरवानी का फैब्रिक ऐसा हो जिसमें आपको उलझन ना होने पाए।
आपका शेरवानी ना तो ज्यादा टाइट होनी चाहिए और ना ही ढीली। अगर शेरवानी ज्यादा टाइट होगी तो इसे पहनकर बैठे रहना काफी मुश्किल होगा, लेकिन अगर ये ज्यादा ढीली होगी तो आपका लुक भी बिगड़ सकता है। ऐसे में शेरवानी की फिटिंग एक दम परफेक्ट ही कराएं।
वैसे तो आजकल पेस्टल रंग काफी ज्यादा चलन में हैें, लेकिन कई घरों में दूल्हा और दुल्हन को हल्के रंगों से दूर रखते हैं। ऐसे में आप गोल्डन-सिल्वर, गोल्ड-ब्लैक, गोल्डन-औरेंज, रेड-गोल्डन रंगों को चुन सकते हैं। अगर आपके घर पेस्टल पहनने में कोई दिक्कत नहीं है तो ये एक आइवरी रंग एक बेहतर विकल्प है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।