फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अतरंगी ड्रेस ही नहीं अजीब जूतों में नजर आए थे रणवीर सिंह, यूजर ने कर दिया था ट्रोल

Mon, 11 May 2020 06:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 11 May 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
when ranveer singh trolled for wearing flying shoes
- फोटो : instagram

रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेश ही सुर्खियों में रहते हैं। यहां तक कि यूजर उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते हैं। लेकिन रणवीर सिंह को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो अपने अतरंगी ड्रेस को पहनने से नहीं चूकते हैं। हर बार कपड़ों के कारण सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह ने पिछले साल जूतों को लेकर सबका ध्यान खींचा था। जो कि देखने में काफी अजीब था। 


 
when ranveer singh trolled for wearing flying shoes

दरअसल, रणवीर सिंह फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन के लिए कोमल नहाटा के शो पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने रैपर लुक में हरे रंग की पैंट के साथ कलरफुल टीशर्ट पहनी थीं। वहीं साथ में पीले, लाल और नीले रंग की जैकेट के साथ टीमअप किया था। लेकिन लोगों का ध्यान खींचा रणवीर के जूते ने जो काफी अजीब थे। 


 
when ranveer singh trolled for wearing flying shoes

रणवीर ने कपड़ों के कलर से मैच करते जूते पहने थे। जिसमें पंख लगे थे। रणवीर इस जूतों की वजह से काफी ज्यादा ट्रोल हुए थे। हालांकि रणवीर ने अपने इन जूतों को अंगार कहा था तो वहीं उनके कुछ फैंस उनके इन जूतों की तारीफ कर रहे थे। लेकिन ये पहला मौका नहीं था कि रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर यूजर के निशाने पर रहे हों। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
when ranveer singh trolled for wearing flying shoes
- फोटो : instagram

रणवीर अक्सर ही कपड़ों को लेकर ट्रोलर के निशाने पर रहते हैं। फिर वो चाहे उनका गोल्डन ओवर जैकेट हो जिसे उन्होने एयरपोर्ट पर पहना था।



 
विज्ञापन
when ranveer singh trolled for wearing flying shoes
- फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लॉकडाउन के कारण रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ घर में समय बिता रहे हैं लेकिन वो अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अपडेट देते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसमें वो बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। रणवीर के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed