फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: सर्दियों की शादी में ठंड से बचना है तो अपनाएं ये फैशन हैक्स

Sat, 19 Nov 2022 11:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Winter Fashion Hacks How To Stay Warm And Stylish In Winter Easy Styling Tips In Hindi
कायनात इम्तियाज - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों की शादी मेहमानों के लिए काफी मुश्किल खड़ी कर देती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए क्योंकि महिलाएं अपनी खूबसूरत साड़ी और लहंगे को शॉल या स्वेटर से छिपाना पसंद नहीं करतीं। लेकिन सर्द हवाएं सारा स्टाइल बिगाड़ देती हैं। अगर आप स्टाइल के चक्कर में खुद की सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहती हैं तो सर्दियों में इन फैशन हैक्स को जरूर याद रखें। ये आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ ही ठंड से भी बचाने में मदद करेंगे। 

तो चलिए जानें कैसे स्टाइल के साथ आप विंटर वेडिंग में शामिल हो सकती हैं। 

Winter Fashion Hacks How To Stay Warm And Stylish In Winter Easy Styling Tips In Hindi
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
फुल स्लीव के ब्लाउज

सर्दी के मौसम में फुल बाजू के कपड़े ठंड रोकने में मदद करते हैं। साड़ी या लहंगे के साथ आप फुल स्लीव के ब्लाउज को पहनें. ये आपके लुक को खास बनाने के साथ ही ठंड से भी बचाएंगे। साड़ी या लहंगे के नीचे थर्मल लैगिग्स को पहने। ये आपको पूरी तरह ठंड से बचाने में मदद करेगा। साथ ही स्टाइल में भी कमी नहीं रह जाएगी।

Winter Fashion Hacks How To Stay Warm And Stylish In Winter Easy Styling Tips In Hindi
winter fashion - फोटो : instagram
लहंगा विद जैकेट

अगर आप बिल्कुल लेटेस्ट लुक की तलाश में हैं तो लहंगा विद जैकेट को पहन सकती हैं। ये एलिगेंट लुक देने के साथ ही ठंड से पूरी तरह बचा लेगा। लांग जैकेट के साथ लहंगा काफी खूबसूरत भी दिखता है। जैकेट पर एंब्रायडरी का काम हैवी लुक देता है। आप चाहे तो साड़ी के साथ भी लांग जैकेट को पेयर कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Hacks How To Stay Warm And Stylish In Winter Easy Styling Tips In Hindi
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/realhinakhan
फर वाले आउटफिट

फर के आउटफिट को आमतौर पर ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी नहीं किया जाता। लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। आप कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। फर वाले जैकेट या स्टोल को साड़ी, लहंगे के साथ कैरी करें। ये काफी स्टालिइश दिखेगा। 

विज्ञापन
Winter Fashion Hacks How To Stay Warm And Stylish In Winter Easy Styling Tips In Hindi
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
फुटवियर

सर्दियों में पैर ठंड की वजह से सुन्न हो जाते हैं। वहीं ठंड लगने का भी डर रहता है। इसलिए पैरों में खुले डिजाइन के फुटवियर कतई ना पहनें। इसकी बजाय आप बंद डिजाइन की मोजरी या फिर बैली, पंप को चुनें। ये एथिनिक कपड़ों के साथ अच्छे लगेंगे। साथ ही पैरों को गर्म भी रखेंगे क्योंकि खुले डिजाइन की सैंडिल के साथ मोजे जरा भी अच्छे नहीं लगते हैं। 

वैसे इन दिनों लहंगे के साथ स्नीकर्स का भी ट्रेंड है। इससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और ठंड से भी बची रहेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed