Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Winter Fashion Tips in hindi latest collection of sweaters cardigan jacket Sonam kapoor to Priyanka Chopra
{"_id":"6593d5c0f86bcacf0c099252","slug":"winter-fashion-tips-in-hindi-latest-collection-of-sweaters-cardigan-jacket-sonam-kapoor-to-priyanka-chopra-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Fashion: सर्दियों में दिखाना है स्टाइल तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Winter Fashion: सर्दियों में दिखाना है स्टाइल तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:58 PM IST
सार
अगर आप सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Winter Fashion: जब गर्मी का मौसम चल रहा होता है, तो लोगों के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन जब बात सर्दियों की आती है तो ये दुविधा आ ही जाती है कि कैसे कपड़े पहनकर खुद को स्टाइलिश दिखा सकते हैं।
दरअसल, सर्दी के मौसम में स्टाइल दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचाव करना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपना ध्यान नहीं रखेंगे तो तबियत खराब होने की संभावना भी रहती है। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी काफी जरूरत होती है।
अगर आप भी कुछ ऐसा ही लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं जो स्टाइलिश भी दिखे और जिसे कैरी करने के बाद आपको सर्दी भई ना लगे तो आज का लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के विंटर लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद स्टाइलिश हैं। ये अभिनेत्रियां अक्सर विदेश में ही रहती हैं, ऐसे में इनके लुक्स काफी प्यारे होते हैं।
2 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
सोनम कपूर
अगर आपको ड्रेस पहनना पसंद है तो सर्दियों में भी इस तरह की वुलेन ड्रेस के साथ आप ऐसा कोट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लॉग बूट्स बेहद क्लासी लुक देंगे।
3 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप लुक
सोनम कपूर को बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा कहा जाता है। ऐसे में आप उनके विंटर कलेक्शन से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये स्कर्ट-टॉप लुक भी सर्दियों के हिसाब से काफी प्यारा है। आप इसके साथ ओवर कोट पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर विदेश में ही रहती हैं। ऐसे में उनके विंटर लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो ब्लैक लैगिंग्स के साथ इसी तरह का स्वेटर काफी प्यारा लुक देता है।
विज्ञापन
5 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
ओवर कोट के साथ पहनें कैप
इस तरह का ओवर कोट आजकल काफी चलन में है। ऐसे में आप इस तरह को ओवर कोट के साथ जींस पहन सकते हैं। इसके साथ कैप पहनकर आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।