फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 पार की महिलाएं गीता मां के इस लुक से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, लग रही हैं एकदम रानियों सी

Fri, 07 May 2021 06:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 07 May 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
women after 40s get inspiration from geeta kapoors looks
गीता अक्सर पारंपरिक परिधानों में ही देखी जाती हैं - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गीता कपूर एक ऐसी महिला हैं, जो कि कई सारे लोगों के लिए आदर्श हैं। बॉलीवुड में और टेलीविजन पर बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। गीता कपूर जहां एक अच्छी कोरियोग्राफर हैं वहीं जज के तौर पर भी वे कई डांस रियलिटी शो में अच्छी भूमिका निभाती आ रही हैं। गीता अक्सर पारंपरिक परिधानों में ही देखी जाती हैं और इनमें वे बकायदा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में गीता कपूर ने सुपर डांसर शो के लिए पहने एक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की , जिनमें वे वाकई शाही लग रही हैं और इससे कई महिलाएं इंस्पायर हो सकती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए गीता कपूर का ये खास लुक। 




 

 

 

women after 40s get inspiration from geeta kapoors looks
गीता मां का खूबसूरत रूप - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट 
गीता मां ने रॉयल ब्लू कलर का एक सूट पहना है जिसमें गोल्डन कलर का वर्क है। गीता के सूट पर भारी काम किया हुआ है। सूट प्लेन है और उस पर आगे गले से लेकर पेट तक गोल्डन वर्क है। कुर्ती की लंबाई घुटनों से नीचे तक है। साथ में उसी रंग का प्लाजो पहना हुआ है। दुपट्टे पर हल्की प्रिंट भी है। 

women after 40s get inspiration from geeta kapoors looks
जूलरी लगा रही है चार चांद - फोटो : instagram

बालों को किया है स्ट्रेट
इस आउटफिट के साथ गीता कपूर के बालों को स्ट्रेट किया गया है। एकतरफ से बालों को आगे किया हुआ है। कानों में गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हैं। हाथों में अंगुठियां हैं। हील्स की बजाय गीता ने पैरों में गोल्डन कलर की हील्स पहनी हैंं और वे बेहद ही अच्छे पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
women after 40s get inspiration from geeta kapoors looks
दे रही हैं शानदार पोज - फोटो : instagram

नीली बिंदी ने किया है कमाल
गीता ने सूट से मिलते रंग की ही गोल बिंदी भी लगाई है जो कि उनपर बड़ी अच्छी लग रही है। सूट के अनुसार ही चेहरे पर अच्छा मेकअप भी किया है। दुपट्टे को एकतरफ डाला हुआ है। गुलाबी रंग की लिपस्टिक उनपर बढ़िया लग रही है और गीता ने पैरों में नेलपेंट भी लगाया है। 

 

विज्ञापन
women after 40s get inspiration from geeta kapoors looks
राजू कोंडी द्वारा उनका मेकअप किया गया है - फोटो : social media
इन लोगों ने किया है लुक पूरा 
गीता को यह अतिसुंदर लुक देने में कई सारे लोगों का योगदान है। गीता का यह शानदार सूट मोहिनी छाबड़ा ने डिजाइन किया है। राजू कोंडी द्वारा उनका मेकअप किया गया है। चीनू काला द्वारा उनकी जूलरी डिजाइन की गई है एवं स्टाइलिंग आंचल द्वारा की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed