फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: इन सितारों ने की शादी, देखिए साल 2020 के सबसे खूबसूरत ब्राइडल लुक

Wed, 16 Dec 2020 01:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
year ender 2020 best bridal look of bollywood this year celebrities get dressed like princess
neha kakkar kajal - फोटो : instagram

साल 2020 किसी के लिए भी खास नही रहा। लेकिन इस लॉकडाउन में भी मनोरंजन जगत के कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। किसी ने शादी की रस्में मंदिर में संपन्न की तो कई चुपचाप शादी कर लिए। लेकिन इन शादियों में दुल्हन बनीं सेलेब्स के ब्राइडल लुक बेहद कमाल थे। तो चलिए देखें इन बॉलीवुड सितारों में सबसे खूबसूरत ब्राइडल लुक किसका था। 

year ender 2020 best bridal look of bollywood this year celebrities get dressed like princess
neha kakkar - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़

सिंगर नेहा कक्कड़ ने लॉकडाउन के बाद शादी के बंधन में बंधने का प्लान बनाया। ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत संग सात फेरे लेने के लिए नेहा ने हर मौके के लिए बेहद खूबसूरत आउटफिट का चुनाव किया था। जिसमें वो सबसे प्यारी दुल्हन बनीं साबित हुईं। सब्यसाची से लेकर अनीता डोंगरे के लहंगे में नेहा कक्कड़ का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

year ender 2020 best bridal look of bollywood this year celebrities get dressed like princess
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

भल्लाल देव के रूप में मशहूर राणा दग्गुबाती साउथ के भी सुपरस्टार हैं। लॉकडाउन में सगाई और फिर इसके बाद शादी में दुल्हन बनीं मिहिका बजाज का लुक किसी महारानी से कम नही था। शादी के लिए मिहिका का गोल्ड और आइवरी शेड का हैवी लहंगा और ज्वैलरी बेस्ट था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2020 best bridal look of bollywood this year celebrities get dressed like princess
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल

साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी फैंस बनाने वाली काजल अग्रवाल की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के सात फेरे लेने के लिए काजल ने बिल्कुल हटके डिजाइन का लहंगा चुना था। बारीक फूलों की कढ़ाई वाला लाइट रेड एंड पिंक शेड के लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। काजल के इस लहंगे पर कश्मीरी धागों का काम किया गया था। वहीं काजल ने अपने लुक में माथपट्टी और ड्रामेटिक साइज कलीरें से खूबसूरत दुल्हन बनी थीं। 

विज्ञापन
year ender 2020 best bridal look of bollywood this year celebrities get dressed like princess
आदित्या नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

साल खत्म होने से पहले ही गायक उदित नारायण के बेटे और इंडियन आइडर के होस्ट आदित्य नारायण ने भी सात फेरे लिए। इस्कॉन मंदिर में शादी के लिए पहुंचे आदित्य नारायण की बारात से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसमें एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल का ब्राइडल लुक काफी एलीगेंट था। शादी के लिए आइवरी एंड गोल्ड कलर के लहंगे के बाद श्वेता ने रिसेप्शन के लिए लाल रंग का खूबसूरत लहंगा चुना था। जिसमें वो बेहद प्यारी दुल्हन बनीं दिख रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed