हॉलीवुड की एक्ट्रेस तो हमेशा की अजब-गजब कपड़ों के साथ नजर आती हैं। लेकिन अब ये ट्रेंड बॉलीवुड में भी चल पड़ा है। बोल्ड और ग्लैमरस से लेकर अनोखे आउटफिट में बीटाउन की हसीनाओं नजर आ चुकी हैं। वैसे तो कोरोना वायरस के महामारी बनते ही पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था। जिसका नतीजा था कि बॉलीवुड में भी बहुत कम शूटिंग हो पाई। वहीं कई सारे अवॉर्ड शो भी रद्द करने पड़े। लेकिन साल की शुरूआत में ही बीटाउन की हसीनाओं ने अपने हाई फैशन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जिसे फैंस पूरे साल याद करते रहे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर नुसरत भरूचा तक का नाम शामिल है। जिन्होंने अवॉर्ड शो में इतने बोल्ड कपड़े पहने कि हर किसी की निगाह बस उन पर ही रही।
Year Ender 2020: जब बीटाउन की हसीनाओं ने पहन ली थी ऐसी ड्रेस, फैंस भी बोल पड़े-'फैशन के नाम पर कुछ भी....'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 की शुरूआत में ही प्रियंका चोपड़ा कपड़ों को लेकर फैशन एक्सपर्ट से लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। ग्रैमी अवॉर्ड नाइट में प्रियंका रॉल्फ एंड रॉस के डिजाइन किए हुए गाउन में पहुंची। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन पूरे बेली तक थी। वहीं इस ड्रेस की नेकलाइन से बेली बटन भी शो हो रही थी। वहीं इसका टूल फैब्रिक इसे अलग बना रहा था। लेकिन प्रियंका की ये ड्रेस लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई। और वो हर किसी के निगाह में किरकिरी बन गईं थीं। यहां तक कि फैशन एक्सपर्ट ने भी प्रियंका के इस ड्रेस की आलोचना की थी।
साल की शुरूआत में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची नुसरत भरूचा बेहद बोल्ड कपड़ों में नजर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही जमकर लोगों ने नुसरत को ट्रोल किया था। दरअसल, नुसरत ने बॉटल ग्रीन कलर का गाउन पहना था। जिसमे वन शोल्डर के साथ फुल स्लीव थी। वहीं इसे बोल्ड लुक देने के लिए थाई हाई स्लिट कट बनाया गया था। जो कि पूरे कमर के पास से शुरू था। वहीं इस गजब के बोल्ड ड्रेस में नुसरत टैटू फ्लांट करते दिखीं थीं। वहीं नुसरत ने अपने इस बोल्ड ड्रेस को लेकर ट्रोल होने के बाद कहा था कि वो अपने इस लुक में काफी कॉन्फि़डेंट थी।
केवल नुसरत भरूचा ही नहीं फिल्मफेयर के नॉमिनेशन राउंड में उर्वशी रौतेला भी बोल्ड अंदाज में पहुंची थीं। काले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में जिसकी थाई हाई स्लिट काफी बोल्ड थी। जिसे देख यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया था।
बोल्ड कपड़ों का जिक्र हो और मलाइका अरोड़ा का नाम ना हो। मलाइका तो हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान करती हैं। लेकिन जब ये हसीना कपूर खानदान के घर वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तो लोगों ने इनके कपड़ों को देख जमकर कमेंट किया था। करीना कपूर के कजिन अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका लाल रंग की फ्यूजन साड़ी में पहुंची थी। जिसके ब्लाउज की डीप प्लजिंग नेकलाइन ट्रोलर्स को जरा भी रास नही आई। जिसके बाद मलाइका को ट्रोलर्स ने खूब कमेंट किए थे।