{"_id":"6757c5df81e7e9dddf0dcd97","slug":"year-ender-2024-top-trending-sarees-in-this-year-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: इस साल इन फैब्रिक की साड़ियां रहीं ट्रेंड में, अभिनेत्रियों ने भी इन्हें पहनकर बिखेरा जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2024: इस साल इन फैब्रिक की साड़ियां रहीं ट्रेंड में, अभिनेत्रियों ने भी इन्हें पहनकर बिखेरा जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:47 AM IST
सार
2024 में फैशन के क्षेत्र में साड़ियां एक बार फिर अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस साल कई तरह के फैब्रिक की साड़ियां ट्रेंड में रहीं, जो आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन मिश्रण थीं।
विज्ञापन
1 of 7
इस साल इन फैब्रिक की साड़ियां रहीं ट्रेंड में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Year Ender 2024: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं शादी-विवाह के साथ-साथ पार्टियों में भी पहनना पसंद करती हैं। अब तो घर की पूजा-पाठ से लेकर क्लब की पार्टियां और दफ्तर में भी महिलाएं काफी शौक से साड़ी पहनती हैं। भले ही साल दर साल फैशन कितना भी बदल जाए लेकिन साड़ियों का फैशन कभी नहीं बदलता है।
अब जब साल खत्म होने की कगार पर है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में, जिन्हें 2024 में महिलाओं ने खूब पसंद किया। ये साड़ियां पूरी साल उनकी पहली पसंद बनी रहीं। उम्मीद तो ये है कि ये साड़ियां आगामी साल यानी कि 2025 में भी खूब ट्रेंड में रहेंगी। यदि आप अपने कलेक्शन में इन साड़ियों को शामिल करना चाहती हैं, तो पहले इनके बारे में जान लें, ताकि आपका लुक भी प्यारा दिख सके।
2 of 7
ऑर्गेन्जा साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेन्जा साड़ी
ऑर्गेन्जा फैब्रिक की साड़ियां काफी हल्की और पारदर्शी होती हैं। इसके साथ अलग तरीके का पेटीकोट पहना जाता है। ये ग्लैमरस लुक देने का काम करती हैं। यही वजह है कि इस साल न सिर्फ अभिनेत्रियों ने बल्कि लड़कियों ने शादी-विवाह से लेकर पार्टियों में भी ऑर्गेन्जा फैब्रिक की साड़ी पहनी।
3 of 7
बनारसी साड़ी
- फोटो : Instagram
बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी पहनने का चलन तो सदियों से चला आ रहा है। शादी विवाह में पहनने के लिए हर साल की तरह इस साल भी नई दुल्हनों ने बनारसी साड़ी को ही चुना। हल्के डिजाइन और कंटेम्परेरी पैटर्न के साथ बनारसी साड़ियां इस साल भी दुल्हनों और फेस्टिव ओकेजन में पहली पसंद बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिफॉन साड़ी
- फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी
इस साल बहुत सी महिलाओं ने शिफॉन की साड़ी को अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ पहना, जिस वजह से उनका लुक काफी खूबसूरत लगा। इस साल सॉलिड कलर्स और बोल्ड बॉर्डर डिजाइन वाली शिफॉन साड़ियां कैजुअल और सेमी-फॉर्मल लुक के लिए ट्रेंड में रहीं।
विज्ञापन
5 of 7
रंगकाट साड़ी
- फोटो : Instagram-Swadesh Online
रंगकाट साड़ी
साल की सबसे शाही शादी यानी कि अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने रंगकाट सिल्क की साड़ी ही पहनी थी। रंगकाट सिल्क की साड़ी को तैयार होने में पूरे 6 से 8 महीने का समय लगता है। इसकी खूबसूरती देखते बनती है। नीता अंबानी ने जब ये साड़ी पहनी, तो उसके बाद बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ गई।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।