फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: टीवी की ये अभिनेत्रियां इस साल असल जिंदगी में बनीं बहू, देखें सभी के ब्राइडल लुक्स

Mon, 30 Dec 2024 10:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

2024 में टीवी की कई एक्ट्रेस ने अपने-अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लिए। इन अभिनेत्रियों में आरती सिंह से लेकर सुरभि ज्योति तक का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Year Ender TV actress who got married in 2024 Surbhi Chandna to arti singh
टीवी की ये अभिनेत्रियां इस साल असल जिंदगी में बनीं बहू - फोटो : instagram
Year Ender 2024: ये साल खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। नया साल हमेशा अपने साथ नयी खुशियां लेकर आता है, लेकिन जो साल बीत गया वो यादों का पिटारा छोड़ कर जाता है। बात करें लोगों की जिंदगी के अहम दिन की तो शादी का दिन हर किसी के लिए काफी स्पेशल होता है। इस साल भी आम लोगों से लेकर बहुत से सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंधे।


खासतौर पर अगर बात करें टीवी की अभिनेत्रियों की तो 2024 में टीवी की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने पार्टनर संग सात फेरे लिए। बहुत सी अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक तो इतना खूबसूरत था, कि लोग उसपर से नजरें नहीं हटा पाए। आइए आपको भी इन एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप इससे टिप्स ले सकें। 
Year Ender TV actress who got married in 2024 Surbhi Chandna to arti singh
नेहा लक्ष्मी अय्यर - फोटो : instagram

नेहा लक्ष्मी अय्यर 

टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने इसी साल 26 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्र यश जोशी से शादी की। उनकी शादी मराठी और साउथ इंडियन दोनों रिवाजों के शादी की। उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। नजर डालें एक्ट्रेस के साउथ इंडियन लुक पर तो सिल्क की साड़ी और पारंपरिक साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने बालों में चोटी बनाकर मेकअप को पिंक शेड में रखा था। 

Year Ender TV actress who got married in 2024 Surbhi Chandna to arti singh
सोनारिका भदौरिया - फोटो : instagram
सोनारिका भदौरिया

देवों के देव महादेव की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने इसी साल 18 फरवरी, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर से शादी की थी। उनकी शादी का लुक लोगों को बेहद पसंद आया था। अपनी शादी में उन्होंने खूबसूरत सा लाल और गोल्डन फिशकट लहंगा पहना था। इस दौरान वो एकदम माता पार्वती जैसी दिख रहीं थीं। अपनी शादी के इस लहंगे को उन्होंने अलग अंदाज में करवा चौथ पर कैरी भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender TV actress who got married in 2024 Surbhi Chandna to arti singh
आरती सिंह - फोटो : instagram

आरती सिंह

टीवी की चर्चित अभिनेत्री एक्ट्रेस आरती सिंह ने इसी साल 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के संग सात फेरे लिए। उनकी यह शादी धूम-धाम से हुई थी और इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। आरती ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल जोड़ा पहना था। हैवी ज्वेलरी में आरती काफी खूबसूरत दुल्हन लग रहीं थीं।  अपने वेडिंग लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने माथे पर पारंपरिक कुमकुम भी लगाया था, जिस वजह से लोगों को उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था। 

विज्ञापन
Year Ender TV actress who got married in 2024 Surbhi Chandna to arti singh
सुरभि चंदना - फोटो : instagram

सुरभि चंदना

इश्कबाज फेम सुरभि चंदना ने भी इसी साल 2 मार्च 2024 को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की। उन्होंने जयपुर में पारंपरिक तरह से करण के साथ साथ फेरे लिए। अपनी हल्दी से लेकर संगीत तक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने साझा की हैं। अपनी शादी में सुरभि लाल की जगह पेस्टल रंग का लहंगा चुना था। एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना था, वो बेहद खास था। एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद कई दुल्हनों ने ऐसा ही लहंगा अपने लिए तैयार कराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed