{"_id":"699553ebb6e99ffd63026052","slug":"bank-deputy-manager-murder-husband-anshul-left-home-with-the-intention-of-killing-his-wife-mehak-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: गर्भवती पत्नी, लूट का ड्रामा और कैंची से कत्ल, सीए पति की दहलाने वाली कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: गर्भवती पत्नी, लूट का ड्रामा और कैंची से कत्ल, सीए पति की दहलाने वाली कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:49 AM IST
सार
डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड में आरोपी पति ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वो पत्नी के बैंक सहकर्मियों से बात करने पर नाराज रहता था। इसलिए पत्नी को मार डाला। घर से ही पत्नी महक की हत्या करने के इरादे से चला था।
विज्ञापन
1 of 10
Bank Deputy Manager Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बैंक सहकर्मियों से बातचीत करने की कीमत बैंक की डिप्टी मैनेजर महक को अपनी जिंदगी से चुकानी पड़ी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब होने के साथ ही पत्नी की हत्या का प्रमुख कारण पत्नी के सहकर्मी बन गए।
यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि उस नव विवाहिता बैंककर्मी की हत्या का मामला है जिसे उसका पति अपनी कार में सुनहरे सपने दिखाता हुआ उसके मायके हांसी से गुरुग्राम के लिए चला था। लेकिन हरियाणा के झज्जर जिले के बादली के पास ही बीच सड़क उसने पत्नी को खौफनाक मौत दे दी।
Trending Videos
2 of 10
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को दोनों ने एक साथ मिलकर वैलेंटाइन डे मनाया लेकिन रविवार को दिन में ही महक की हत्या का इरादा अंशुल ने बना लिया था। गाड़ी में कैंची रख ली गई थी। किसी भी सबूत को मिटाने के लिए अंशुल ने ग्लव्स भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'महक मंशा समझ गई और गाड़ी से उतरने से मना कर दिया था'
घर से निकलने के बाद कुछ दूर तक पत्नी से प्यार भरी बातें भी की लेकिन झज्जर पहुंचने के बाद अंशुल का मन बदल गया और बादली रोड पर एक कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ली। अंशुल ने खुलासा किया कि कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतारने के बाद महक मंशा समझ गई और गाड़ी से उतरने से मना कर दिया।
4 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'महक का गला घोंटा और बाद में कैंची से उसके गले पर वार किए'
इसी बीच गाड़ी का डेश बोर्ड भी टूट गया। उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी महक का गला घोंटा और बाद में कैंची से उसके गले पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी अंशुल को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद की जानी है और अन्य पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लूट होने का बनाया ड्रामा
आरोपी ने खुद को पाक साफ साबित करने के लिए लूट का ड्रामा भी रचा लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चला। जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके अपनी बैंक कर्मी पत्नी महक की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।