{"_id":"69955cda86e173e11606286f","slug":"deputy-manager-murder-landlord-said-that-there-was-a-very-good-relationship-between-them-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मैनेजर हत्याकांड: 'वो सुबह निकलते थे, शाम को आते थे', महक और अंशुल के संबंधों पर मकान मालिक ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड: 'वो सुबह निकलते थे, शाम को आते थे', महक और अंशुल के संबंधों पर मकान मालिक ने खोला राज
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:09 PM IST
सार
गुरुग्राम के एक बैंक में डिप्टी मैनेजर महक की हत्या पर मकान मालिक ने बड़ा खुलासा किया है। अंशुल धवन व उसकी पत्नी महक दो दिन पहले हिसार गए थे और रविवार की रात तक वापस आने की बात कही थी।
झज्जर जिले के बादली थाना इलाके में पाहसौर गांव के पास पत्नी महक की गला घोंटकर और कैंची घोंपकर हत्या करने वाला पति अंशुल धवन काफी शांत स्वभाव का बताया जा रहा है। गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित जिस फ्लैट में दंपती रहते थे, उस मकान के मालिक को सोमवार देर शाम तक हत्या के बारे में जानकारी नहीं थी।
अंशुल धवन द्वारा अपनी पत्नी महक की हत्या की बात सुनकर मकान मालिक आजाद सिंह दलाल को विश्वास नहीं हुआ कि अंशुल यह कदम उठा सकता है। अंशुल धवन व उसकी पत्नी महक दो दिन पहले हिसार गए थे और रविवार की रात तक वापस आने की बात कही थी।
Trending Videos
2 of 9
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजाद सिंह दलाल ने बताया कि न्यूज चैनल पर उन्होंने पत्नी की हत्या करने संबंधी समाचार देखा था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि यह हत्या उनके ही फ्लैट में रहने वाली महक की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार था'
अंशुल धवन अपनी पत्नी के साथ अक्तूबर 2025 में मकान के भूतल पर बने फ्लैट में रह रहा है। दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार था और उनके बीच कहासुनी या कोई झगड़ा नहीं था। सुबह-शाम के समय दोनों से बातचीत भी हो जाती थी।
4 of 9
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती थी महक'
अंशुल धवन गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट है जबकि महक सेक्टर-49 स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती थी। मकान मालिक आजाद सिंह दलाल ने बताया कि अंशुल धवन व उसकी पत्नी रोजाना सुबह 8.30 बजे से 9 बजे के बीच नौकरी के निकलते थे
अक्तूबर 2025 से पत्नी महक के साथ रह रहा था
देर शाम तक ही वापस आते थे। सितंबर 2025 में शादी होने के बाद अंशुल धवन ने यहां फ्लैट देखा था और अपने माता-पिता के साथ फ्लैट में सामान रखने आया था। अक्तूबर 2025 से पत्नी महक के साथ रह रहा था। रविवार की देर शाम से सोमवार देर शाम तक वे अंशुल व महक के आने का इंतजार कर रहे थे। अंशुल धवन द्वारा पत्नी महक की हत्या करने के बारे में उनको जानकारी नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।