सब्सक्राइब करें

डेढ़ सेकंड में दाग दीं 13 गोलियां: दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 14 Jun 2026 03:30 PM IST
सार

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या का मामला सामने आया है। शूटर ने डेढ़ सेकंड में 13 गोलियां दाग दीं। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Medical store cashier murdered in broad daylight in Chandigarh shooter fired 13 rounds in 1.5 seconds see vide
chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर 2.30 बजे सेक्टर-11 डी के एससीओ-14 के श्री कुमार मेडिकल केमिस्ट-1 में घुसकर दो नकाबपोश शूटरों ने कैशियर जानकी दास की ऑटोमैटिक विदेशी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि एक से डेढ़ सेकंड के भीतर करीब 13 गोलियां दाग दी गईं।




हैरानी की बात यह है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। हत्या के कुछ घंटों बाद गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली। 

पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि जिसे हमारे फोन की रिंग सुनाई नहीं देगी, उसका दिमाग गोली से खोल देंगे। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके समर्थकों को भी खुली धमकी दी गई। पोस्ट में राणा ढिल्लों, गोल्डी ढिल्लों ग्रुप, 420 ग्रुप कनाडा, आकाश हरिके-47 और सुक्ख संधू का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस की जांच को नया एंगल मिल गया है।
Medical store cashier murdered in broad daylight in Chandigarh shooter fired 13 rounds in 1.5 seconds see vide
सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग के आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित : चंडीगढ़ एसएसपी
सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें गठित कर दी गई हैं। तीनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जालंधर पुलिस ने भी 8-9 आरोपियों की पहचान कर ली है, जबकि अमृतसर पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Medical store cashier murdered in broad daylight in Chandigarh shooter fired 13 rounds in 1.5 seconds see vide
मेडिकल शॉप में फायरिंग करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मूलरूप से हिमाचल के रोहडू के रहने वाले जानकी दास अपने सहयोगी के साथ दवाइयों की बिलिंग और नकदी लेने के काम में व्यस्त था। तभी दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर दुकान में दाखिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Medical store cashier murdered in broad daylight in Chandigarh shooter fired 13 rounds in 1.5 seconds see vide
सीसीटीवी की डीवीआर लेकर जाते हुए पुलिस कर्मचारी - फोटो : संवाद
एक शूटर ने ऑटोमैटिक हथियार निकाला, उसे लोड किया और सीधे जानकी दास के सीने पर गोलियां बरसा दीं। फायरिंग होते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। जानकी दास लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। दूसरा शूटर पिस्टल लेकर उसके साथ खड़ा रहा। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाहर भागे, जहां मुख्य सड़क पर बाइक पर उनका तीसरा साथी इंतजार कर रहा था। वारदात के बाद तीनों सेक्टर-11 क्राइम ब्रांच कार्यालय की ओर भाग निकले। दुकानदारों का आरोप है कि गोलियों की आवाज सुनने के बावजूद पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
Medical store cashier murdered in broad daylight in Chandigarh shooter fired 13 rounds in 1.5 seconds see vide
एसपी प्रियंका को जानकारी देते हुए नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी - फोटो : संवाद
पीजीआई और जीएमएसएच-16 के मरीजों की भीड़ से भरे इस इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जानकी दास लंबे समय से धनास में रह रहे थे जबकि उसकी पत्नी हिमाचल प्रदेश के रोहडू क्षेत्र में सरपंच है। वहीं, इस हत्याकांड के कुछ घंटों के बाद पुलिस को वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सेक्टर-3 स्थित बोगनविले गार्डन के बाहर से बरामद हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed