{"_id":"699013cb76308a0dad078a40","slug":"two-brothers-were-killed-with-swords-and-axes-in-rohtak-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों का मर्डर: कमरे में घुसकर दोनों के सिर, चेहरे, हाथ-पैर पर तलवार से वार, हिंसक टकराव; ईंट-पत्थर भी चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों का मर्डर: कमरे में घुसकर दोनों के सिर, चेहरे, हाथ-पैर पर तलवार से वार, हिंसक टकराव; ईंट-पत्थर भी चले
Sat, 14 Feb 2026 12:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:49 PM IST
सार
रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों को तलवार-फरसे से काटकर मार डाला। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है।
विज्ञापन
Rohtak Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक शहर से 20 किमी दूर सोनीपत की सीमा पर बसे पोलंगी गांव में शुक्रवार को दो अविवाहित भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला (44) व कुलदीप (48) की तलवार, फरसे व कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। बचाने आए तीसरे भाई को भी फरसा मारा।
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों के भाई बलजीत को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी शिकायत में पोलंगी गांव निवासी जगमेंद्र उर्फ नान्हा (54) ने बताया कि वे छह भाई थे। सबसे बड़े भाई बिजेंद्र के बाद, समुंद्र, विक्रम, कर्मबीर और सबसे छोटा कुलदीप था। बिजेंद्र व समुंद्र की शादी हुई थी जबकि चार अविवाहित थे। बिजेंद्र, समुंद्र व विक्रम का निधन हो चुका है।
दोहरे हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नान्हा ने बताया कि वे तीनों गांव में एक साथ रह रहे थे। साल 2024 में गांव के युवक सन्नी ने उसके भाई कर्मबीर व उसके ऊपर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। तभी से पूर्व सरपंच रणधीर सिंह का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। कई बार केस वापस लेने की धमकी दी गई। शुक्रवार को वह कोर्ट में आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व सरपंच रणधीर और उनके परिजन पर आरोप
बाइक पर करीब सवा 11 बजे घर पहुंचे तो पूर्व सरपंच रणधीर व उनके आठ-10 परिवारीजन तलवार, गंडासी, ईंट व डंडे लेकर उनके भाई कर्मबीर व कुलदीप को मार रहे थे। रोकने पर रणधीर ने धमकी दी कि दोनों भाइयों की हत्या कर दी है, तुझे भी नहीं छोड़ेंगे।
बाइक पर करीब सवा 11 बजे घर पहुंचे तो पूर्व सरपंच रणधीर व उनके आठ-10 परिवारीजन तलवार, गंडासी, ईंट व डंडे लेकर उनके भाई कर्मबीर व कुलदीप को मार रहे थे। रोकने पर रणधीर ने धमकी दी कि दोनों भाइयों की हत्या कर दी है, तुझे भी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद अपराध जांच शाखा से जानकारी लेते एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में घुसकर हत्या करने की तहरीर
वह जान बचाकर भागे तो मनोज के लड़के ने फेंककर गंडासी मारी जो हाथ में लगी। नान्हा ने पूर्व सरपंच रणधीर, दिनेश, अमित, मनोज व उसके दोनों लड़के-सन्नी व गौरव, अमित की पत्नी व दिनेश की पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की एफआईआर लिखाई है।
वह जान बचाकर भागे तो मनोज के लड़के ने फेंककर गंडासी मारी जो हाथ में लगी। नान्हा ने पूर्व सरपंच रणधीर, दिनेश, अमित, मनोज व उसके दोनों लड़के-सन्नी व गौरव, अमित की पत्नी व दिनेश की पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की एफआईआर लिखाई है।