सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: भाभी- तुम्हारे भैया नींद में बोलेने लगे है, देवर ने दिया गजब का मजेदार जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 30 Apr 2026 02:57 PM IST
सार

Hindi Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi Jija Sali Whatsapp New Jokes
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...



भाभी- तुम्हारे भैया नींद में बोलेने लगे हैं,
मै क्या करूं?
देवर- आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए.......


भाभी- देवर जी, लगता है मुझे किसी की नजर लग गई,
मैं क्या करूं?
देवर- खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करो,
सिर्फ आंखों में काजल काफी नहीं है
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल लटकाया करो.......

Trending Videos
Chutkule in Hindi Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi Jija Sali Whatsapp New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,
जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....
विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi Jija Sali Whatsapp New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- गधे के सामने एक बोतल दारु और एक बाल्टी पानी रखा हो,
तो वो क्या पिएगा?
राजू- सर दारु 
टीचर- गधा सारा पानी पिएगा,
अब बताओ इससे तुमने क्या सीखा?
राजू- जो दारु नहीं पीता वो गधा है
टीचर बेहोश.....

Jokes: अपनी बीवी को ससुराल लेने पहुंचा टिंकू, पढ़िए मजोदार जोक्स


Hindi Jokes: पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Chutkule in Hindi Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi Jija Sali Whatsapp New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
एक आदमी बैंक से पैसे निकालने गया
कैशियर ने आदमी को देखकर कहा "पैसे नहीं है"
ये सुनकर आदमी बोला- और दो अमीरों को पैसा,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी
गर्दन दबोच कर कहा- बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है भिखारी.....


टीना- मुझे अपने पति पर शक है कि वो,
रोज किसी लड़की से मिलते हैं
मीना- अब तू क्या करेगी? 
टीना- कल ही उसके पीछे अपना बॉयफ्रेंड लगाती हूं.....  
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi Jija Sali Whatsapp New Jokes
जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू को भोजपुरी बोलने का भूत सवार हुआ
उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भोजपुरी में एक शायरी सुनाई
चिंटू- ताजमहल कउन चीज बा, हम एकरो से बड़ इमारत बनवा देब
मुमताज त मर के दफन भइल रहे, तोके ससुरी हम जिंदे दफना देब......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed