सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: सोनू से डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, मरीज का सवाल सुनकर हो गया बेहोश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 04:26 PM IST
सार

Comedy Jokes:  अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: हंसी न सिर्फ मन को खुश रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मजेदार जोक्स और चुटकुले तनाव को दूर कर माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव से राहत पाना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। हम आपके लिए वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।  



मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज है क्या?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी।
 

Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, 
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
 

Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? बाॅयफ्रेंड का जवाब सुनकर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो पुलिस ने तुम्हारा चालान क्यों काटा? 
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी। इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।

Funny Jokes: महिला से पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed