Jokes, Desi Chutkule in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi) जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....
चिंटू - डॉक्टर साहब, क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आखें बहुत कमजोर हैं
चिंटू- इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- क्योंकि तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि,
मैं जानवरों का डॉक्टर हूं......
एक शराबी अपनी आंखे दान करने गया
डॉक्टर- तुम ये काम बहुत अच्छा कर रहे हो
शराबी- वो बात तो ठीक है, लेकिन जिसको मेरी आंखे लगाना
उसको बता देना कि ये घूंट लेने बाद ही खुलती हैं.....
