सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: जब महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई दो लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 10 Apr 2026 08:26 PM IST
सार

Hindi Chutkule: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। हंसी-मजाक करने से तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Pati Patni Latest Chutkule Jija Sali New Jokes Pappu New Jokes 2026 Joke of the day
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। जोक्स इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....


एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और
पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और
वह भी पिंटू को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई
दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....
Trending Videos
Funny Hindi Jokes Pati Patni Latest Chutkule Jija Sali New Jokes Pappu New Jokes 2026 Joke of the day
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- अच्छा एक बात बताओ?
गर्लफ्रेंड- पूछो
बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कुत्ता मिल जाए
गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
बॉयफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले.....


बॉयफ्रेंड- बेबी मैंने आज अपना 50 लाख का बीमा करवाया है
गर्लफ्रेंड-  ये तो तुमने बहुत अच्छा किया जानू
अब मुझे बार-बार कहना नहीं पड़ेगा कि, अपना ख्याल रखना....
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Pati Patni Latest Chutkule Jija Sali New Jokes Pappu New Jokes 2026 Joke of the day
जोक्स का खजाना - फोटो : @Santosh53172026
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....

Jokes: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी


Comedy Jokes: तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है, पति की बात सुनकर पत्नी का चढ़ गया पारा

Funny Hindi Jokes Pati Patni Latest Chutkule Jija Sali New Jokes Pappu New Jokes 2026 Joke of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- डॉक्टर साहब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा न?
डॉक्टर- हां हां बिल्कुल
सुरेश- तो फिर ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की जिंदगी 
भी कोई जिंदगी है
सुरेश का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती बंद हो गई....


पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Pati Patni Latest Chutkule Jija Sali New Jokes Pappu New Jokes 2026 Joke of the day
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed